अंतरिक्ष में मौजूद चट्टानों और उल्का पिंड को काट देगी ये तलवार, खासियत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे…

तकनीक कितनी आगे निकल चुकी है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, आदमी चांद से लेकर आसमान पर मौजूद कई ग्रहों पर पहुंच गया है और जीवन की तलाश में जुट गया है। तो वहीं जापान ने एक ऐसी तलवार का अविष्कार किया है। जिसने दुनिया के होश उड़ा दिये हैं। जापान में एक अनोखी तलवार बनाई गई है। जो आसमान में मौजदू तमाम ग्रह की चट्टानों को मिनटों में काट देगी।
जापान के एक मशहूर तलवार निर्माता एक ऐसी मशीन बनाने में जुटे हैं, जो उल्कापिंड से चट्टानों के नमूने काट कर ले आएगी। मत्सुनागा समुराई तलवारें बनाने के उस्ताद हैं। उन्होंने नई तकनीक की मदद से ऐसी कटाई मशीन बनाई है जिसमें तामाहागाने का इस्तेमाल हुआ है। तामाहागाने, लोहे और तारकोल से बनता है। इसी से मशहूर जापानी तलवारें बनाई जाती हैं। इनकी धार बहुत तेज़ होती है। दोनों ने लिखा है कि जापानी तलवार की मज़बूती का फ़ायदा उठाने के लिए ही हमने अंतरिक्ष भेजी जाने वाली इस मशीन को तामाहागाने से बनाया है।
मत्सुनागा ने जापान के समुद्री तटों पर मिलने वाली लोहे के कणों वाली बालू को इकट्ठा किया। फिर उसे गलाकर तपाया ताकि तामाहागाने तैयार कर सकें। इस प्रक्रिया में लोहे के कणों को ख़ूब तेज़ गर्म करके फिर ठंडा किया जाता है। ये प्रक्रिया कई बार करने से लोहा बहुत सख़्त हो जाता है. इस से कठोर से कठोर चीज़ काटी जा सकती है।इस लोहे से गोलाकार यंत्र तैयार हुए हैं जिनकी धार ब्लेड जैसी है. जो अंदर की तरफ़ मुड़े हुए हैं. असल में जापान के अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस यंत्र को अंतरिक्ष यान से रियूगू उल्कापिंड पर भेजना चाहते हैं।
जापान के अंतरिक्ष मिशन हयाबूसा के जरिए अंतरिक्ष यान रियूगू नाम के उल्कापिंड की पड़ताल के लिए भेजे गए हैं। इनमें उल्कापिंड का चक्कर लगाने वाले यान से लेकर इस पर क़दम रखने वाले रोवर तक शामिल हैं। लेकिन कोई भी मिशन इस उल्कापिंड से चट्टानों के नमूने नहीं ला सका. हर बार मिशन नाकाम रहा।
https://bharatkhabar.com/prashant-kanojia-arrested-by-up-police/
जापान इस तलावर के जरिए अब वो करेगा तो वो यान के जरिए नहीं कर सका। अब इसमें जापान को कितनी सफलता मिलती है। ये देखना दिलचस्प होगा।