featured देश

इन राज्यों को मिली अब तक इतनी वैक्सीन, यहां पर खत्म होने की कगार पर

Vaccination इन राज्यों को मिली अब तक इतनी वैक्सीन, यहां पर खत्म होने की कगार पर

vaccination in India:  देश में कोरोना का रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। पिछले चार दिनों से लगातार एक लाख से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आ रही है। इसी बीच महाराष्ट्र, ओडिशा, एमपी समेत देश के कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत होने लगी है। कई राज्यों ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाए हैं और कहा कि, टीके की आपूर्ति कम होने की वजह से हमें टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ रहे हैं। देश के पांच राज्यों में वैक्सीन खत्म होने की कगार पर है।

महाराष्ट्र-

केंद्र की तरफ से महाराष्ट्र को वैक्सीन की अब तक एक करोड़ 61 लाख 9 हजार 190 डोज दी गई है। जिनमें से 91 लाख 18 हजार 350 डोज लोगों को दी जा चुकी है। जिसके बाद अब राज्य सरकार के पास 15 लाख 840 डोज ही बची हैं। महाराष्ट्र में तकरीबन हर रोज चार लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

ओडिशा-

तो वहीं ओडिशा को अबतक 43 लाख 44 हजार 140 खुराक दी गईं। जिनमें से 37 लाख 87 हजार 520 डोज लोगों को दी जा चुकी है। जिसके बाद राज्य में अब 5 लाख 56 हजार 620 डोज ही बची हैं। राज्य में तकरीबन हर रोज एक लाख 70 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश-

इसी तरह एमपी को वैक्सीन की अबतक 58 लाख 19 हजार 530 खुराक दी गईं। जिनमें से 50 लाख 13 हजार 300 डोज लोगों को दी जा चुकी है। जिसके बाद राज्य में अब 8 लाख 6 हजार 230 डोज ही बची हैं। राज्य में हर रोज तकरीबन 2 लाख 25 हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश-

उत्तराखंड को वैक्सीन की अबतक 92 लाख 9 हजार 330 खुराक दी गईं। जिनमें से 83 लाख 24 हजार 950 खुराक इस्तेमाल हो चुकी हैं। जिसके बाद राज्य में अब 8 लाख 84 हजार 380 डोज ही बची हैं। राज्य में करीब साढ़े तीन लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

उत्तराखंड-

उत्तराखंड को वैक्सीन की अबतक 13 लाख 36 हजार 100 खुराक दी गईं। जिनमें से 11 लाख 66 हजार 930 खुराक इस्तेमाल हो चुकी हैं। जिसके बाद राज्य में अब एक लाख 69 हजार 170 डोज ही बची हैं। राज्य में हर रोज करीब 60 हजार लोगों को डोज दी जा रही हैं।

अगर कोरोना इसी तरह बढ़ता रहा, और हालात ऐसे ही रहे तो देश के हर राज्य में वैक्सीन की कमी आ जाएगी। जिसे पूरा कर पाना बड़ा मुश्किल होगा। अभी कुछ दिन पहले एक मीडिया हाउस के मुताबिक बताया गया कि अगर इसी तरह से लोगों को वैक्सीन लगाई गई तो तकरीबन 10 साल से ज्यादा का वक्त टीकाकरण में ही लग जाएगा

Related posts

तेजप्रताप यादव ने लगाया मां राबड़ी देवी के आवास पर ‘नो एंट्री नीतीश चाचा’ का बैनर

Ankit Tripathi

पहले दो दिन बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे टीएमसी सांसद

Rahul srivastava

पुलिस ने किया अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Aman Sharma