Breaking News लाइफस्टाइल

शादी के बाद ये खास बदलाव आ जाते हैं लड़कियों में

indian Bride शादी के बाद ये खास बदलाव आ जाते हैं लड़कियों में

नई दिल्ली। शादी के बाद यूं तो हर इंसान के अंदर बदलाव देखने को मिलते हैं। क्योंकि इस रिश्ते की शुरूआत ही जिन्दगी को एक नई दिशा की ओर लेकर जाती है। यहां पर हम रिश्तों की परिधियों के साथ जुड़ते हैं। अब हमें समाज पर परिपक्वता की निगाह से देखा जाता है। लेकिन ये बदलाव लड़कों में तो समय के साथ आने लगता है। लेकिन लड़कियों में शादी के बाद कुछ ज्यादा ही आता है। इसके साथ ही लड़कियों में कई तरह के शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों को भी हम देखते हैं।

indian Bride शादी के बाद ये खास बदलाव आ जाते हैं लड़कियों में

1- भावनात्मक हो जाना
वैसे भी कहा जाता है कि महिलाएं ज्यादातर भावनात्मक होती हैं। लेकिन शादी के बाद अपनी नई जिन्दगी की शुरूआत करने के साथ रिश्तों की नई पहचान के बीच इनका एक भावनात्मक रिश्ता जुड़ने लगाता है। इन रिश्तों को लेकर लड़कियां अक्सर भावनात्मक हो जाती हैं।

2-चेहरे पर निखार आ जाना
शादी के बाद अक्सर देखा गया है कि लड़कियों के चेहरे पर एक अलग सी रौनक और निखार नजर आने लगता है। इसी वजह होती है कि शादी के बाद इनके अंदर कई तरह के हार्मोन रिलीज होते हैं। खासतौर पर पुरूष संपर्क के बाद कई हार्नोस मिलते हैं। जिसका असर इनके चेहरे और शरीर पर दिखता है। इसके साथ ही मेकअप और सजना इनकी आदत में आ जाता है।

3-शादी के बाद बढ़ता है वजन
शादी के बाद नए हार्मोन मिलने और शरीर में कुछ नए बदलाव आने के बाद लड़कियों को भूख बहुत लगने लगती है। इस वजह से ये समय पर समय पर कुछ ना कुछ खाती हैं। इसके साथ ही शादी के करीब 1 साल तक इनको कई तरह की रस्मों को निभाना पड़ता है। जिस वजह से काम करने की आदत छूट जाती है और इनका वजन बढ़ जाता है।

4-मानसिकता में भी आता है बदलाव
वैसे भी शादी के बाद शारीरिक और मानसिक बदलाव आ ही जाता है। हाल में ही शादीशुदा और अविवाहित औरतों पर एक शोध किया गया था। जिसमें पाया गया कि अविवाहित औरतों की अपेक्षा विवाहित महिलाओं का आईक्यू लेवल बेहतर होता है। मुश्किल हालातों से निपटने के लिए ये तैयार हो जाती हैं।

5-पहले से ज्यादा सचेत होती है
वैसे में लड़कियां अपनी सुरक्षा को लेकर सचेत रहती हैं। पुरूषों के टच को लेकर शुरू से ही लड़कियों में सही और गलत के पहचान की क्षमता तेज होती है। लेकिन शादी के बाद पुरूष के संपर्क में आने पर उनकी यह क्षमता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। वे इस टच को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं।

Related posts

ताजमहल मुद्दा: आजम खान का तंज ‘लोग मोहब्बत क्या जाने…मोहब्बत की होती तो ब्याह किया होता’

Pradeep sharma

शाह और नीतीश की मुलाकात पर राजद नेताओं का वार कहा, शाह की बैठक से कुछ होने वाला नहीं

Ankit Tripathi

बिहारः नीतीश कुमार ने रद्द की केंद्र की फसल बीमा योजना

mahesh yadav