लाइफस्टाइल हेल्थ

बढ़ती उम्र में झुरियों से राहत पानी है तो करें ये काम..

wrinkalw 1 बढ़ती उम्र में झुरियों से राहत पानी है तो करें ये काम..

बढ़ती उम्रे के साथ चेहरे पर झुरियां पड़ना शुरू हो जाती हैं। जो दिखने में बहुत बुरी लगती हैं या फिर आप यूं कह लीजिए इससे बूढ़ावा नजर आने लगता है।इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के क्रीम, लोशन आदि का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ खास फायदा नहीं होने से अधिक परेशान हो जाते हैं। हम आपको बताते हैं कि चेहरे पर आईं झुर्रियों से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप घर पर बैठे ही इससे निजात पा सकते हैं। ऐसा करके आपको बहुत फायदा होगा।

wrinkal 2 बढ़ती उम्र में झुरियों से राहत पानी है तो करें ये काम..
अमरूद के पत्त
अमरूद के साथ साथ अमरूद के पत्ते भई बेहद कारगर साबित होते हैं। इनका इस्तेमाल आप अपनी झुरियां हटाने में कर सकते हैं। इसके लिए आपको अमरूद की पत्तियों और दही को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाना होगा। और इसे चेहरे पर लगाना होगा। ऐसा करके आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।

अनार की पत्तियां
इसी तरह आप अनार की पत्तियों का भी इस्तेमाल करके झुरियों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको अनार की पत्तियों को तिल के तेल के साथ पकाना होगा। और फिर इस तेल को चेहरे पर दिन में दो बार लगाना होगा। ऐसा करने से आपके चेहरे पर झुरियां खत्म हो जाएंगी।

कड़ी पत्ता
कड़ी पत्ते की पत्तियों और नारियल के तेल को एक साथ पकाकर चेहरे पर लगाने से झुरियों में राहत मिलती है इसके साथ ही आप बूढ़े नहीं दिखते हैं।

नीबू
आप नींबू और गुलाब जल के मिश्रण को रात में सोने से चेहरे पर लगाएं और कुछ देर हाथों से मजाज करें। सुबह उठने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। गुलाब जल और नींबू में पाए जाने वाले एंटी एजिंग गुण झुर्रियों को हटाने का काम करते हैं।

नीबूं चीनी का मिश्रण
नींबू और चीनी की मदद से आप चेहरे की झुर्रियों को हटा सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस को चीनी के साथ मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। कुछ देर के बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें।

https://www.bharatkhabar.com/bus-hijacked-from-agra-found-in-jhansi/
इन सभी चीजों के इस्तेमाल से आप चेहरे पर पड़ने वाली झुरियों से राहत पा सकते हैं।

Related posts

ज्यादा नमक खाना हो सकता है खतरनाक, जानें कैसे…

Anuradha Singh

श्रृंगार ऐसा जो पिया मन भाए करवा चौथ पर विशेष ब्यूटी टिप्स

piyush shukla

कैसे करें असली और नकली वैक्सीन की पहचान ? पढ़िए ये खबर

pratiyush chaubey