लाइफस्टाइल

महिलाओं के शरीर में मौजूद इन खास लक्षणों से जाने उनकी स्थिति

women bady part महिलाओं के शरीर में मौजूद इन खास लक्षणों से जाने उनकी स्थिति

नई दिल्ली। भारत में महिलाओं के शरीर की बनावट के जरिए उनके स्वभाव के बारे में कई बातें हमारे प्राचीन ग्रंथों में आती हैं। विष्णु पुराण में भगवती लक्ष्मी से भगवान विष्णु की बातचीत के कुछ अंश से इस बात का पता चलता है। हमारे पुराण में इस बात का उल्लेख स्पष्ट तौर पर आया है। महिलाओं को परखने के बार में इस ग्रंथ में लिखा है कि भगवती लक्ष्मी के सवाल का जवाब देते हुए भगवान विष्णु ने महिलाओं के शरीर और उनकी रचना से उनके स्वभाव का पता चलाने की बात कहीं।

women bady part महिलाओं के शरीर में मौजूद इन खास लक्षणों से जाने उनकी स्थिति

जैसे अगर स्त्री का चेहरा गोल और उनसी नाभि दायीं दिशा की ओर मुड़ी हो तो वह बहुत ही भाग्यवान मानी जाती है। उसका जीवन सुखमय होता है, उसके साथ जीवन आरम्भ करने से व्यक्ति के जीवन में सुखों की बारिश होती है। इसी आधार पर 12 लक्षणों की व्याख्या की गई है। जिसमें अगर कन्या के शरीर की त्वचा चमकदार और हाथ कमल की पंखुड़ियों की तरह कोमल हों तो उस महिला का स्वभाव विनम्र होगा। इसके साथ ही वह अपने लोगों के प्रति अटूट जुड़ाव रखने वाली होगी।

अगर स्त्री की नाभि गोल और उसके बाल हल्के भूरे रंग के हों तो वह सामान्य जीवन जीने वाली होती हैं। इसके साथ ही अगर स्त्री के बाल उलझे और शुष्क हों साथ ही आंखे बाहर की ओर निकली हों तो उसका जीवन कठिनाई से बीतता है। जिस महिला का चेहरा चांद की तरह गोल और सूर्य का तेज चेहरे पर चमकता हो वह उत्साह के साथ वैभवशाली जीवन व्यतीत करती है। इसके साथ ही अगर किसी स्त्री की कलाई की बनावट कड़ी हो और उसमें धारियां पड़ती हों तो वह स्त्री अपने जीवन में ढेर सारी परेशानियों से घिरी रहती है। इसके साथ अगर हाथ की रेखाएं कम हों तो उसे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्त्री के हाथ की रेखाएं अगर गुलाबी हों तो जीवन खुशहाल होता है। अगर रेखाएं काली हैं तो उसे दबाव में जीवन व्यतीत करना पड़ता है।

अगर स्त्री के हाथ पर चक्र और शंख के निशान या छल्ले दिखते है तो उसका उसके बच्चों पर बेहतर नियंत्रण होता है। वह एक कुशल शासक या निर्देशिका बन सकती है। जिस महिला के बाल उसके उसकी भुजाओं के बाहर जा रहे हों उसका वैवाहिक जीवन बेहतर नहीं बीतता है। इसके अलावा उसके होंठ थोड़े चौडे और नीचे हों तो भी ये कष्ट उसे मिलता है। अगर स्त्री के हाथ पर माला के आकार के निशान दिखते हैं तो वह परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में बेहतर जीवन जीती है। जिन स्त्रियों के पैर की छोटी और बड़ी अंगुलियां जमीन को नहीं छू पाती हैं वह स्त्री अपने साथ रहने वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आती है। इसके अलावा अगर स्त्री की आंखें चमकदार और बड़ी होने के साथ सुंदर हों उसका भाग्य बहुत प्रवल होता है। इसके साथ ही चिकनी और नाजुक त्वचा वाली कन्या वैवाहिक जीवन बेहतर होता है।

Related posts

शत्रुध्न सिन्हा के जीवन में विषमताओं का एक नया रास्ता, परिवार और राजनीति दोनों में कहां-कहां अनफिट हैं शत्रु?

bharatkhabar

अपने सपनों का घर बनाएं ऐसे…

shipra saxena

पार्टनर से मिलने पर हो जाती है लड़ाई, ये टिप्स करेंगे आपकी हेल्प

Rahul