featured देश

भारत से करोड़ो अरबो का व्यापार करने वाले ये बड़े ब्रांड विदेशो में कर रहे हैं “चैरिटी ड्यूरिंग कोरोना” पर भारत मे डोनेट नही किया एक रुपया

brand 1 भारत से करोड़ो अरबो का व्यापार करने वाले ये बड़े ब्रांड विदेशो में कर रहे हैं "चैरिटी ड्यूरिंग कोरोना" पर भारत मे डोनेट नही किया एक रुपया

कोरोना वारस के चलते पूरी दुनिया लॉकडाउन है। जिसकी वजह से देश ही नहीं दुनिया की अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर गुजर रही है। इस बीच भारत में रहने वाले लोगों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आयी है। खासतौर पर ये खबर उन लोगों को ज्यादा  झटका देगी जो देश में रहकर विदेशी  बड़े ब्रैंड पहनते हैं और अपनी शआन बढ़ाते हैं।

b 3 भारत से करोड़ो अरबो का व्यापार करने वाले ये बड़े ब्रांड विदेशो में कर रहे हैं "चैरिटी ड्यूरिंग कोरोना" पर भारत मे डोनेट नही किया एक रुपया

जी हां अगर आपको भी विदेशों के बड़े-बड़े ब्रैंड पहनने का शौक रखते हैं तो यकीन जानिए आज के बाद आपका शौक खत्म हो जाएगा और ये ब्रैंड आपको चुभने लगेंगे।

आपको बता दें, जहां एक तरफ देश कोरोना जैसी महामारी से गुजर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था की पूरी तरह से कमर टूट चुकी है। ऐसे में देश को पैसों की जरूरत है।
इस बीच काफी लोग पीएम केयर फंड में पैसे डाल रहे हैं। सरकार की तरफ से भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है कोई भूखा ने सोए और न ही कोरोना से बीमार हो।इस बीच देश के बड़े तबके के लोगों ने गरीबी की भी खूब मदद की है और आगे भी करते रहेंग।

तो वहीं देश में रहकर पैसा कमाने वालीं बड़ी-बड़ी  विदेशी कंपनियां विदेशों में पैसे डोनेट कर रही हैं। सोचने की बात ये है कि, हमारे देश के अरबों-खरबों की कमाई करने वालीं कंपनियां इस बुरे दौर में भारत की मदद न करके विदेशों में खूब दान दे रही हैं।

हो सकता है आपको ये खबर गले से न उतरे और विदेशी कंपनियों के ये रवैया बुरा भी लगे। लेकिन ये हकीकत है और आपको भी इसे मानना पड़ेगा।

पिछले कुछ हफ्तों में कोरोनवायरस के प्रकोप ने ब्रांडों को अनिश्चित काल के लिए बंद दिया है, जिसमें नाइके, एवरलेन, नेट-ए-पोर्टर आदि जैसे बड़े ब्रैंड शामिल हैं। देश में लॉकडाउन के चलते सब कुछ बंद पड़ा है। सिर्फ वो ही चीजें खोली जा रही हैं । जो इस वक्त जीने ंके लिए जरूरी हैं।

इस बीच  बड़े ब्रांडों का एक समूह  कोरोना  से निबटने के लिए सुरक्षा मास्क, गाउन और अन्य चीजे बना रहा हैं और भारत में रहकर इनके कमाई करके वो अन्य देशों मे डोनेट कर रहे हैं। जो कि, देश के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

चलिए आपको बताते हैं। कौन सा ब्रैड देश में रहकर विदेशों में कितना  पैसा डोनेट कर रहा है और इसके पीछे की असल वजह क्या है?

 

1-ब्वल्गारी(Bvlgari)

balgari भारत से करोड़ो अरबो का व्यापार करने वाले ये बड़े ब्रांड विदेशो में कर रहे हैं "चैरिटी ड्यूरिंग कोरोना" पर भारत मे डोनेट नही किया एक रुपया

 

 

ब्वल्गारी(Bvlgari) ब्रैंड की गिनती देश ही नहीं दुनिया की बड़ी कंपनी में होती है। बड़े-बड़े लोग अपना स्टेट्स चमकाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। Bvlgari कंपनी कपडो़ं के साथ-साथ कई लक्जरी चीजों को बनाती है। ये बड़ी कंपनी भारत मे ंरहकर खरबों को बिजनेस कर रही है। लेकिन जब बात मदद की आयी तो कंपनी ने बड़ा एलान करते लहुए कहा कि, वो
1 मई से 8 मई तक अपनी बिक्री का 10 प्रतिशत अमेरिका और कनाडा में COVID-19 के खिलाफ बच्चों को बचाने के लिए दान करेगी। कंपनी की इस हरकत को देकर आपको भी झटका लगा होगा।

2-स्टॉकएक्स (StockX)

stox 1 भारत से करोड़ो अरबो का व्यापार करने वाले ये बड़े ब्रांड विदेशो में कर रहे हैं "चैरिटी ड्यूरिंग कोरोना" पर भारत मे डोनेट नही किया एक रुपयास्टॉकएक्स (StockX) कंपनी की गिनती दुनिया की सबसे मशहूर कंपनी में होती है। अगर आप भी इस कंपनी के द्वारा कुछ भी बनाया हुआ इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ये वो ब्रांड है जिसे आप पहनने के लिए अच्छी खासी रकम खर्च करते हैं। लेकि इस मुसीबत की घड़ी में ये कंपनी विदेशों को भर-भर के पैसे दान कर रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के समर्थन में यूनाइटेड नेशंस फाउंडेशन की COVID-19 सॉलिडैरिटी रिस्पांस फंड के लिए StockX ने एयर  चैरिटी रैफल लॉन्च किया। रैफल ने अब तक 199,000 डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है, जिसका उपयोग आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रदान करने के लिए किया जाएगा। लेकिन कितने अफसोस की बात है न जो कंपनी भारत में रहकर  इतने पैसे कमा रही है। उसने देश में एक रूपया देना भी मुुनासिव नहीं समझा। आप भी इस विदेशी कंपनी के दोहरेपन के बारे में एक बार जरर सोंचे।

3-जे क्रू(J. Crew)

j crew भारत से करोड़ो अरबो का व्यापार करने वाले ये बड़े ब्रांड विदेशो में कर रहे हैं "चैरिटी ड्यूरिंग कोरोना" पर भारत मे डोनेट नही किया एक रुपया
जे क्रू जैसे बड़े ब्रैंड के कपड़े पहनना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन फिर भी देश में रह रहे उच्च वर्ग के लोग इस ब्रैंड की कई चीजे इस्तेमाल करते हैैं और कंपनी की खूब कमाई कराते हैं। लेकिन भारत के लिए इस बड़े ब्रैंड ने एक रूपया नहीं दिया।

आपको जानकर हेैरानी होगी कि, जे क्रू ने न्यूयॉर्क में मोंटेफोर हेल्थ सिस्टम अस्पतालों में 75,000  फेस मास्क दान किए और अस्पतालों मे कई सुविधाएं देने के लिए भी पैसे दान किए है।

 

4-टॉमी हिलफिगर(Tommy Hilfiger)

tomy भारत से करोड़ो अरबो का व्यापार करने वाले ये बड़े ब्रांड विदेशो में कर रहे हैं "चैरिटी ड्यूरिंग कोरोना" पर भारत मे डोनेट नही किया एक रुपया
टॉमी हिलफिगर ब्रैंड के कपड़े पहनना कई लोगों की ख्वाहिश होती है। लेकिन रेट अधिक होने के कारण वो इसे खरीद नहीं सकते है। लेकिन देश में एक ऐसा वर्ग भी है तो इसका खूब इस्तेमाल करता है।

टॉमी हिलफिगर भारत में कमा कर विदेशों में मदद कर रहा है। इस बड़े ब्रांड ने एक रूपया भी भारत को नहीं दिया।

टॉमी हिलफिगर यूरोप और अमेरिका में हेल्थकेयर श्रमिकों को 10,000 से अधिक सफेद टी-शर्ट दान कर रहा है। ये टी-  शर्ट COVID-19 रोगियों के साथ सीधे काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए है, क्योंकि उन्हें एक पाली में कई बार शर्ट बदलने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे में उनकी मदद के लिए इस बड़े ब्रेैड ने मदद की है।

5-प्रबल गुरुंग(Prabal Gurung)

prabal भारत से करोड़ो अरबो का व्यापार करने वाले ये बड़े ब्रांड विदेशो में कर रहे हैं "चैरिटी ड्यूरिंग कोरोना" पर भारत मे डोनेट नही किया एक रुपया
प्रबल गुरुंग ने COVID फाउंडेशन के साथ साझेदारी में स्थानीय न्यूयॉर्क अस्पतालों को 2,000 N95 मास्क दान किए।

प्रबल गुरुंग(Prabal Gurung) जैसे बड़े ब्रैंड को दुनिया ही नहीं देश के बड़े सेलिब्रेटी इस्तेमाल करते हैं।ये ब्रांड भारत में अच्छा बिजनेस करता है, लेकिन इस बुरे दौर में इस बड़ी कंपनी ने भारत को एक रूपया नहीं दिया।

 

https://www.bharatkhabar.com/ramayan-rebroadcast-makes-world-record/

तो देखा आपने आप जिन ब्रैंड्स को अपनी शान बढ़ाने के लिए पहनते है। वो सभी ब्रान्ड्स इस मुसीबत में भारत की मदद करने की वजह विदेशों मे दान कर रहे हैं । बात ये नहीं कि वो कहां और कैसे मदद कर रहे हैं। बात ये है कि जिन बड़े विदेशी ब्रांड्स ने देश के बड़े ब्रांड्स की जगह ली है। अगर वो भारत की मदद करते तो इसका फायदा सबको होता लेकिन इन विदेशी कंपनियों का ये दोहरपन देश को चिढ़ा रहा है। क्योंकि ये विदेशी कंपनियां भारत में रहकर भारतवासियों के दम पर चलकर आज विदेशों की मदद कर रहीं हैं।

Related posts

त्यौहार सीजन में कितना घटे-बढ़े गोल्ड और सिल्वर के दाम, जानें आज की कीमत

Trinath Mishra

पाकिस्तान को और कड़ा ‘इंजेक्शन’ देने की जरूरत: लालू

bharatkhabar

Atiq-Ashraf Shot Dead: कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद और अशरफ को किया सुपुर्द ए खाक

Rahul