नई दिल्ली। आज देशभर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रमनाथ कोविंद ने ध्वजा रोहण करके झंड़े को सलामी दी। 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ पर परेड में देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और प्रगति का भव्य प्रदर्शन जारी है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर वाल्सोनारो विशेष अतिथि के रूप में भारत आए हैं। राजपथ पर सभी राज्यों की झांकियां निकाली गई हैं। नीचे देखें झांकियों की एक झलक-
राजपथ पर जम्मू कश्मीर की झांकियां भी नजर आईं। इस साल जम्मू कश्मीर सरकार ने “बैक टू विलेज” थीमके तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस परेड के चलते 25 जनवरी रात को ही रूट डायवर्ट कर दिए गए थे ताकि लोगों को ज्यादा समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इस दौरान कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए थे। कर्नाटक राज्य ने “अनुभवा मंत्र” (सेंटर फोर एक्सपीरियंस) थीम के तहत झांकी निकाली। जनसंख्या के लिहाज से भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने झांकी निकाली। उत्तर प्रदेश झांकी की थीम कल्चर एंड रिलीजियस टूरिज्म पर आधारित है।
झांकियों को देखकर लोगों में खास उत्साह नजर आया। इस दौरान तमाम मंत्री भी झांकियों का लुत्फ उठाते नजर आए। मध्य प्रदेश की झांकी का कुछ ऐसा था नजारा।ओडिशा ने भगवान लिंगराजा की रुकुना रत्न यात्रा निकाली। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री नजर आए। सभी राज्यों द्वारा झांकियां निकाली गई। इनमें गोवा की झांकी भी नजर आई।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरबा का भी लुत्फ उठाया। जब गुजरात की झांकी राजपथ से गुजरी तो इसमें युवक-युवतियां गुजरात के लोकप्रिय डांस गरबा करते नजर आए। जिसका आनंद पीएम मोदी भी उठाते दिखाई दिए।