नई दिल्ली। पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के मौके पर खास रौनक होती है। बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जो हर साल धूमधाम से गणपति की मूर्ति की स्थापना करते हैं। इस दौरान होने वाली पूजा में वो दूसरी हस्तियों को न्योता देते हैं। सलमान खान के घर हर साल गणपति पूजन होता है। सलमान की मां सलमा और बेटी अर्पिता ने गणेश की पूजा कर मूर्ति की स्थापना की।
टीवी की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर हर त्योहार बड़े धूमधाम से मनाती हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके घर भव्य गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई।तस्वीर में एकता कपूर के साथ तुषार कपूर और जीतेंद्र नजर आ रहे हैं। साथ ही तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य भी है। मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर खास रौनक होती है। एंटीलिया को इस दौरान किसी महल जैसा सजाया गया है। ये तस्वीर अंबानी के घर के बाहर की है।
सोनाली बेंद्रे अपने घर पर गणपति की पूजा करते हुए। इस दौरान सोनाली ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। विवेक ओबेरॉय भी हर साल गणपति की स्थापना करते हैं। इस दौरान तस्वीर में सुरेश ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। सोनू सूद अपने घर पर बप्पा की पूजा करते हुए।
सोनू के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं। टीवी अभिनेत्री निया शर्मा भी भगवान गणेश की मूर्ति घर पर लेकर आईं। निया ने गणपति के आगमन पर सड़क पर जमकर डांस किया।