Breaking News featured देश यूपी

किसान आंदोलनः शामली में आज होगी महापंचायत, जयंत चौधरी करेंगे शिरकत

WhatsApp Image 2021 02 05 at 11.31.32 AM किसान आंदोलनः शामली में आज होगी महापंचायत, जयंत चौधरी करेंगे शिरकत

शामली। जैसा कि सभी जानते हैं किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। जिसके चलते किसानों द्वारा आए दिन महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की जा रही है। इसके साथ ही महापंचायत के बाद से अधिक से अधिक संख्या में लोगों ने किसान आंदोलन से जुड़ना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के शामली में महापंचायत होने जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। हालांकि जानकारी के अनुसार प्रशासन ने इस महापंचायत को अनुमति नहीं दी है। फिर भी किसानों द्वारा यह महापंचायत की जा रही है। जिसके चलते मौके पर भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

प्रशासन ने नहीं दी महापंचायत की इजाजत-

बता दें कि आज शामली जिले के भैंसवाल गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें किसान और आरएलडी के तमाम नेता शामिल होंगे। कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात करने के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। इसके साथ ही बता दें कि किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसानों द्वारा पुरजोर समर्थन किया जा रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले हुए बैठें हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के बाद लगा था कि किसान आंदोलन अब खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि किसान आंदोलन ने और हवा लग गई। इसी बीच आज शामली में होने वाली महापंचायत को प्रशासन ने महापंचायत की इजाजत नहीं दी है उसके बावजूद महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते किसानों ने कहा कि अपनी बात रखने के लिए किसानों को किसी इजाजत की जरूरत नहीं है। हम अपने दुख.दर्द को बांटने के लिए इस महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं। हम कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने या हिंसा फैलाने के पक्ष में नहीं हैं।

महापंचायत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त-

इसके साथ ही इस महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। इस दौरान किसानों और आरएलडी कार्यकर्ता का जमावाड़ा रहेगा। शामली में होने वाली महापंचायत से पहले भी कई महापंचायत हो चुकी है। जिनमें किसान आंदोलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल और पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं।

Related posts

टोक्यो ओलिंपिक: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला की हॉकी टीम,ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा रचा इतिहास  

Rahul

असम के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 3 जनसभाओं में होंगे शामिल

Aditya Mishra

कानपुर: करोड़पति एसटीएफ के सिपाही पर गिरी गाज, पढ़िए पूरी खबर

Shailendra Singh