दुनिया

सिक्कों का पिरामिड बनाने वाले दुनिया का इकलौता शख्स बना यह युवक, देखें विशेषता

pyramid coins सिक्कों का पिरामिड बनाने वाले दुनिया का इकलौता शख्स बना यह युवक, देखें विशेषता

एजेंसी, वॉशिंगटन। तीन साल पहले एरिजोना के रहने वाले कोरी नीलसन ने दुनिया का सबसे बड़ा सिक्कों का पिरामिड बनाने का सफर शुरू किया था। उनके पास उस समय कुछ हजार सिक्के थे और एक सपना था। मगर, आज वह अपने लक्ष्य को पूरा करने के करीब पहुंच रहे हैं।
दुनिया के सबसे बड़े सिक्के पिरामिड का मौजूदा रिकॉर्ड 10 लाख 935 सिक्कों का है। इसे साल 2014 में व्याटुआस जाक्सटास और डोमास जोकुबॉस्किस ने छोटे से बाल्टिक देश लिथुआनिया में बनाया था। उन्होंने देश में यूरो को अपनाए जाने का जश्न मनाने के तरीके के रूप में इसे करने का फैसला किया था। अपने वीडियो में कोरी नीलसन का दावा है कि उन लोगों के पास 100 लोगों की एक टीम थी, जो इस पर काम कर रही थी।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकता हूं। मगर, मैंने फैसला किया कि अकेले ही मैं इससे बड़ा पिरामिड बना सकता हूं। उन्होंने पहले सिक्कों से छोटे पिरामिड का निर्माण किया था। मगर, यह एक बहुत बड़ी परियोजना थी, जिसे पूरा करने के लिए कई वर्षों तक रोजाना काम करना होगा। बहरहाल, लगभग तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद अब वह लक्ष्य के करीब हैं।
नीलसन इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए महज एक लाख सिक्के दूर हैं, जिसका वजह करीब 5,792 पाउंड होगा। उन्हें यह सिक्के मिल चुके हैं और उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक वह सिक्कों के सबसे ऊंचे पिरामिड को बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बीते तीन सालों के सफर को दिखाने के लिए वह समय-समय पर इसके वीडियो जारी करते हैं। उनके पिरामिड के लिए बनाए गए सिक्कों का आधार अब 65 रो और 65 कॉलम का है।

Related posts

तुर्की में सैन्य तख्तापलट प्रयास के बाद 15,200 शिक्षाकर्मी निलंबित

bharatkhabar

 राष्ट्रपति भवन के बाद सीधे राजघाट पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर किया पौधारोपण

Rani Naqvi

WHO की चेतावनी: पहले से ज्यादा खतरनाक होगा कोरोना का दूसरा काल

Aman Sharma