दुनिया वायरल

इस देश में मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा

dimond इस देश में मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा

अफ्रीका की सरजमीं अपने अंदर कई अनमोल खजाने को समेटे हुए है। अब एक ऐसा ही खजाना अफ्रीकी देश बोत्‍सवाना में हाथ लगा है। बोत्‍सवाना में खुदाई के दौरान एक दुर्लभ हीरा हाथ लगा है।

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा खुदाई में हाथ लगा है। इस हीरे की खोज करने वाली कंपनी देबस्‍वाना ने कहा कि यह अद्भुत हीरा 1,098 कैरेट का है। गत एक जून को यह हीरा देश के राष्‍ट्रपति मोकगवेत्‍सी मसीसी को दिखाया गया है।

हीरे का नामकरण अभी बाकी

देबस्‍वाना की प्रबंध निदेशक लयनेटे आर्मस्‍ट्रांग ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह दुनिया में गुणवत्‍ता के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। उन्‍होंने कहा कि यह दुर्लभ और असाधारण पत्‍थर हीरा उद्योग और बोत्‍सवाना के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि यह विशाल हीरा संघर्ष कर रहे हमारे देश के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। अभी तक इस हीरे को नाम नहीं दिया गया है।

73 mm लंबा और 52 mm चौड़ा है हीरा

देबस्‍वाना कंपनी ने बताया कि यह हीरा 73mm लंबा, 52mm चौड़ा और 77 मिमि मोटा है। उसने कहा कि हमारे इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी खोज है। देबस्वाना के इतिहास में पाया जाने वाला रत्न के गुणों वाला यह सबसे बड़ा पत्थर है। देबस्‍वाना कंपनी को बोत्‍सवाना की सरकार तथा दुनिया की दिग्‍गज हीरा कंपनी डी बीयर्स ने मिलकर बनाया है।

दक्षिण अफ्रीका में मिला था दुनिया का सबसे बड़ा हीरा

इससे पहले वर्ष 1905 में दक्षिण अफ्रीका में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा मिला था। यह करीब 3,106 कैरेट का था। इस हीरे का नाम खान के मालिक ‘सर थॉमस कलिनन’ के नाम पर रखा गया है। ब्रिटेन के राजा को तोहफे में देने के बाद इसे दो टुकड़ों में तोड़ा गया। जिनका नाम ‘ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका’ और ‘लेसर स्टार ऑफ अफ्रीका’ रखा गया है।

बोत्सवाना में ही मिला था दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा भी बोत्सवाना में ही मिला था। यहां हीरा टेनिस के बॉल के आकार का था और इसे वर्ष 2015 में पूर्वोत्‍तर बोत्‍सवाना में बरामद किया गया था। यह हीरा 1109 कैरेट का था और इसे लेसेडी ला रोना नाम दिया गया था।

बोत्सवाना अफ्रीका का शीर्ष हीरा उत्पादक देश

बोत्‍सवाना अफ्रीका का शीर्ष हीरा उत्‍पादक देश है। कोरोना वायरस संकट के बीच इस हीरे के मिलने से बोत्‍सवाना की सरकार को बड़ी राहत मिली है। देबस्‍वाना कंपनी जितना हीरा बेचती है, उसका 80 फीसदी राजस्‍व सरकार के पास जाता है। कोरोना वायरस संकट में हीरे की बिक्री काफी गिर गई है। इससे देश की आमदनी कम हो गई है। कोरोना संकट के चलते देबस्वाना के हीरा उत्पादन में 2020 में गिरावट दर्ज की गई जबकि बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट देखी गई। यानी कोरोना से हीरे के उत्पादन और बिक्री दोनों प्रभावित हुई है। देबस्वाना ने 2021 में, 23 मिलियन कैरेट के पूर्व-महामारी के स्तर तक उत्पादन को 38 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है। कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल में ढील दिए जाने से हीरा बाजार के फिर से पटरी पर लौटने की पूरी उम्मीद है।

Related posts

अपने आखिरी भाषण में भावुक हुईं मिशेल ओबामा, देशवासियों का किया शुक्रिया

Rahul srivastava

कॉलेज की लड़कियों को सेक्स स्लेव बनने पर मजबूर करता है किम जोंग, प्रेग्नेंट होने पर करा देता था हत्या

Rani Naqvi

TokyoOlympics2020: मेडल के और करीब पीवी सिंधु, डेनमार्क की खिलाड़ी को हरा क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

pratiyush chaubey