रामपुर। नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक नई पहचान कामय की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के रामपुर में किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद ये बात कही। किसानों को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि भारत अब वुिश्व गुरु बनने की राह पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका दुनिया का चौधरी नहीं रहा, जिसे भारत के साथ-साथ सभी देश मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों की इस धारण से ये साबित होता है कि विश्व के विकसित और विकासशील देश भारत को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से भारत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है और हमरे प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अबु धाबी में हिंदू मंदिर का शिलान्यास कर बड़ा संदेश दिया है क्योंकि किसी इस्लामिक देश में मंदिर का शिलान्यास करना ऐतिहासिक काल कार्य है। रामपुर के राठौड़ा में आज मुख्तार अब्बास नकवी ने ऐतिहासिक किसान मेले का उद्घाटन किया। किसान मेले का उद्घाटन करने के साथ ही उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक भी किया। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।