Breaking News featured देश

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हुई हैक, चीनी भाषा का शब्द आया नजर

31 1422703381 ministry of defence रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हुई हैक, चीनी भाषा का शब्द आया नजर

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेवसाइट के हैक होने की खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर चीनी भाषा का शब्द दिखाई दे रहा है और वेबसाइट को खोलने पर अंग्रेजी में मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस और हिंदी में रक्षा मंत्रालय लिखा हुआ आ रहा है। यहीं नहीं मंत्रालय के आधिकारिक पेज को खुलने में भी काफी समय लग रहा है। हालांकि पेज को खोलने पर एरर के साथ एक लाइन में मैसेज दिखाई दे रहा है। वहींं मंत्रालय का कहना है कि वेबसाइट में अचानक कोई समस्या आ गई है, जिसमें बार-बार पेज खोलने पर बस यही लिखा आ रहा है कि दोबारा कोशिश करें। 31 1422703381 ministry of defence रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हुई हैक, चीनी भाषा का शब्द आया नजर

आपको बता दे कि रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट https://mod.gov.in है। दरअसल शुक्रवार शाम करीब साढे़ चार बजे मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने की खबर सामने आई थी। खबरों के मुताबिक वेबसाइट पर दिखाई दे रहा शब्द चीनी भाषा का है। हालांकि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिखाई दे रहे चीनी शब्द का मतलब ‘होम’ बताया जा रहा है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर जानकारी दी कि MoD वेबसाइट के हैक मामले को संज्ञान में लिया गया है और उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related posts

योगी कैबिनेट का अहम फैसला, 15 छुट्टियां हुई रद्द

kumari ashu

स्वतंत्रता दिवस के दिन सीएम योगी देंगे श्रमिकों को सौगात

Aditya Mishra

ममता ने नीति आयोग को बताया निरर्थक, बैठक में पहुंचने से इंकार

bharatkhabar