September 23, 2023 12:52 pm
मनोरंजन वायरल

कलंक के लिए दर्शकों का लगा टोटा, वीकेंड में भी नहीं देख रहे फिल्म

kalank movie कलंक के लिए दर्शकों का लगा टोटा, वीकेंड में भी नहीं देख रहे फिल्म

‘कलंक’ को शनिवार को भी दर्शक नहीं मिल रहे हैं। सिनेमाघरों में बुकिंग की स्थिति बेहद खराब है। सुबह और दोपहर के शो में केवल 15 फीसद बुकिंग रही। यह पिछले तीन दिनों के बुकिंग आंकड़े से काफी कम है। इस आंकड़े के साथ यह फिल्म कहीं नहीं पहुंचने वाली। शाम के शो में अगर भीड़ नहीं बढ़ती है तो फिल्म का फ्लॉप होना तय जाएगा। आज का ही दिन इसका भविष्य तय करने वाला है। संडे को यह कुछ भी कमा ले, सोमवार से हालात और बुरे होंगे।
बुधवार को इसकी कमाई 21।60 करोड़ रुपए थी। गुरुवार को इसे 11।45 करोड़ रुपए ही मिले। शुक्रवार को इसकी कमाई 11।60 करोड़ रुपए रही। तीन दिन में कुल कमाई 44।65 करोड़ रुपए हो गई है। पांच दिन की कमाई में इसे 100 करोड़ पार होना था, जो अब असंभव है।
वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ रॉय स्टारर फिल्म बेहद कमजोर है। साजिद नाडियाडवाला और कऱण जौहर ने 150 रुपए खर्च कर इसे बनाया है। जिस गति से यह कमाई कर रही है, उससे इसकी लागत बाहर आती नहीं दिख रही है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इसकी कमाई में सीधे दस करोड़ की गिरावट आई थी। यह असर है इसे मिली बुरी समीक्षाओं का और बुरे रिव्यूज का था। तीसरे दिन भी यही असर दिखा। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिर कमाई 20 करोड़ के आंकड़े को छूएगी।
बता दें कि पहले दिन की कमाई के मामले में ‘कलंक’ टॉप पर हैं, 2019 में किसी भी फिल्म को पहले दिन इतनी बड़ी रकम नहीं मिली। ‘केसरी’ इससे लगभग 54 लाख रुपए पीछे रह गई क्योंकि उसकी कमाई 21.06 करोड़ रुपए थी। ‘कलंक’ को महावीर जयंति की छुट्टी का फायदा मिला। यह वरुण और आलिया की भी सबसे बड़ी ओपनर बनी है। यह फिल्म 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

Related posts

गुपचुप शादी के बाद नई दुल्हन संग कुछ इस अंदाज़ में नज़र आए हिमेश रेशमिया

mohini kushwaha

Anti Romeo Squad Pratapgarh अब बन चुकी है ‘एंटी भाईयों’ क्वाड टीम

Trinath Mishra

देखिए रंगून के गाने में कंगना ने सैफ को क्यूं कहा Bloody hell…

Anuradha Singh