Breaking News featured उत्तराखंड देश

देश में बढ़ रहा ‘बर्ड फ्लू’ का खतरा, देहरादून में 165 पक्षियों के शव मिलने से हड़कंप

WhatsApp Image 2021 01 09 at 5.54.18 PM 1 देश में बढ़ रहा 'बर्ड फ्लू' का खतरा, देहरादून में 165 पक्षियों के शव मिलने से हड़कंप

देहरादून। देश के अलग अलग राज्यों से पक्षियों के मरे मिलने की खबरों ने एक बार फिर प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। कोरोना से उभरने से पहले ही एक और बर्ड फ्लू नाम के संकट ने शासन से लेकर प्रशासन की नींद उड़ा दी है। ऐसी ही एक और खबर उत्राखंड की राजधानी देहरादून से आई है। आपको बता दें देहरादून में एक ही दिन में 165 पक्षियों के शव मिले है। जिससे वन विभाग के साथ ही पशुपालन विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। पांच पक्षियों के सैंपल भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान ;आइवीआरआइद्ध बरेली भेज दिए गए हैं। हालांकि, चार दिन पूर्व भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है।

इसी के साथ बताते चलें कि कल देहरादून में 162 कौए, दो कबूतर और एक चील मृत पाए गए। वन विभाग को दून के बांबे बाग में बड़ी संख्या में कौओं की मौत की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और जांच की। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि बाग से करीब 121 कौओं के शव मिले।

 

कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील कर दिया गया है। चार पक्षियों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ इलाके के निवासी भी अलर्ट हो गए हैं।

खबर यह है कि आईसीएआर-एनआईएचएसएडी की परीक्षण रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि मुंबई, ठाणे, परभणी, बीड, और रत्नागिरी के दापोली में पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई। पशुपालन सचिव अनूपकुमार का कहना है कि कलेक्टरों को सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसी के साथ  महाराष्ट्र के कई जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, अब बर्ड फ्लू की चपेट में नौ राज्य आ चुके हैं।  दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। एनिमल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, जालंधर भेजे गए 8 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

बता दें कि देश में बर्ड फ्लू‌ का‌ (एवियन इन्फ्लूएंजा) खतरा दिनों-दिन बढ़ रहा है। अबतक बर्ड फ्लू देश के नौ राज्यों में फैल चुका है। ये राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, उतर प्रदेश और दिल्ली हैं।

 

केंद्र सरकार ने चिड़ियाघरों प्रबंधनों को निर्देश दिया है कि वे पर्यावरण मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को दैनिक रिपोर्ट भेजें। ऐसा तब तक करना होगा जब तक कि क्षेत्र को रोगमुक्त घोषित नहीं कर दिया जाता। सीजेडए ने कार्यालयी ज्ञापन जारी कर चिड़ियाघरों के प्रबंधन को निर्देश दिया कि वह निगरानी रखें और पक्षियों के दड़बों के प्रबंधन को मजबूत करें।

Related posts

भीड़ हिंसा पर नहीं लगा ब्रेक,झारखंड में चोरी के शक में भीड़ ने युवक को उतारा मौत के घाट

rituraj

यूपी शिक्षक भर्ती 2021 के लिए पहले दिन 5 हजार से अधिक आवेदन, 18 अप्रैल को परीक्षा

Aditya Mishra

सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

bharatkhabar