लाइफस्टाइल

तो इसलिए अपने से बड़ी उम्र की औरतों पर फिदा होते हैं लड़के, ये है बड़ा कारण

Untitled 98 तो इसलिए अपने से बड़ी उम्र की औरतों पर फिदा होते हैं लड़के, ये है बड़ा कारण

नई दिल्ली। लड़के और लड़की के बीच 3-4 साल का अंतर हो तो उस जोड़ी को अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कम उम्र की लड़की बेहतर होती है। पर जमाना बदल रहा है और उसी के साथ मान्यताएं और सोच भी बदल रही है। वो जमाने गये जब लड़के शादी के लिए अपने से कम उम्र की लड़कियों को पसंद करते थे। बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता था की लड़के से लड़की की उम्र ज्यादा हो, लेकिन आज लड़के उम्र से ज्यादा कम्पेटिबिलिटी को तवज्जो देते हैं। आज के इस दौर में देखा जाता है कि लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों में इंटरस्टेड होते है। आगे की स्लाइड्स में देखें कि इसके पीछे और क्या-क्या कारण है..

 

Untitled 98 तो इसलिए अपने से बड़ी उम्र की औरतों पर फिदा होते हैं लड़के, ये है बड़ा कारण

आत्मनिर्भर वाइफ

जब भी कोई लड़का अपने से बड़ी उम्र की लड़की को चुनता है तो उसके पीछे उस लड़की का आत्मनिर्भर होना भी एक बड़ा कदम माना जाता है।
आज के समय में घर में किसी एक के नौकरी करने से काम नहीं चल पाता। ऐसे में हर लड़का यही चाहता है कि उसकी पत्नी भी नौकरी करे और आत्मनिर्भर हो। ऐसी महिलाएं पति की जेब पर भारी नहीं पड़ती। इसलिए अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि पुरुषों का अपने दफ्तर में किसी सीनियर पर दिल आ जाता है।

 

जिम्मेदार साथी

आज के समय में हर लड़का चाहता है कि उसका जो पार्टनर हो वो जिम्मेदार हो। हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी जिम्मेदार हो। उसकी पार्टनर किसी चीज को लेकर उस पर डिपेंड ना हो। घर से लेकर बाहर के कामों में वह उसका हाथ बटाएं। उम्र में उनसे ज्यादा महिलाएं दिमाग से मैच्योर होती हैं। लड़कों को ऐसी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं, क्योंकि इससे उनकी जिंदगी में जिम्मेदारियों का बोझ कम हो जाता है।

 

शादी की पहली रात परेशान हर किसी को परेशान करती है ये बातें

 

इमोशनल स्ट्रोंग

जब भी कोई लड़का अपने से बड़ी उम्र की लड़की को पसंद करता है तो उसके पीछे इमोशनल भी एक कारण होता है। बड़ी उम्र की महिलाएं परेशान जीवनसाथी को इमोशनल सपोर्ट करती है। जबकि कम उम्र की लड़कियों से ये सपोर्ट मिल पाना मुश्किल है। इसलिए यह भी एक कारण है कि मर्द बड़ी उम्र की महिलाओं को अपना दिल दे बैठते हैं।

आत्मविश्वास से भरपूर

अक्सर ऐसा देखा गया है कि जो लड़की लड़के से बड़ी होती है वो पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरपूर से भरी होती है। बड़ी उम्र की लड़कियों की खास बात यह होती है कि उनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है। जिन महिलाओं की शादी देर से होती है उन्होंने जीवन के तमाम संघर्ष अकेले ही तय किए होते हैं। ऐसे में आत्मविश्वास इनमें अधिक देखा जाता है। एक शोध में भी कहा गया है कि देर से शादी करने वाली औरतों की शादी कम उम्र वाली औरतों की अपेक्षा लंबे समय तक चलती है। इसके पीछे अनुभव का बहुत बड़ा हाथ है।
तो ऐसे बहुत से कारण है जिसकी वजह से लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़की को चुनते हैं।

Related posts

ब्रेकअप के बाद अगर आप नकारात्मक हो रहे हैं तो एक बार फिर सोचें

Trinath Mishra

स्ट्रेस को करना है दूर तो अपनाएं ये योगासन, यकीन नहीं तो आजमा कर देख लें

mohini kushwaha

डियोड्रेंट लगाने की है आदत तो जरुर जान लें ये बाते

kumari ashu