14 जून रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मुंबई। 14 जून रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुशांत की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें उनकी मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। वहीं सुशांत के कमरे से डिप्रेशन की दवाईयां मिली है। जिससे कहा जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन की दवाईयां खा रहे थे। इसके साथ एक और खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक सुशांत ने आखिरी कॉल अपने पवित्र रिश्ता के दोस्त महेश शेट्टी को किया था। दोनों पवित्र रिश्ता में एक साथ काम कर चुके हैं।
बता दें कि पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने महेश को 1.51 पर कॉल की लेकिन महेश ने उस वक्त सुशांत का फोन नहीं उठाया था। जब महेश ने सुशांत का फोन नहीं उठाया तो वो सोने चले गए।
वहीं महेश ने बताया कि जब वो सुबह 8:30 बजे सुशांत को फोन किया लेकिन सुशआंत ने फओन नहीं उठाया। उसके बाद महेश को लगा कि मिस कॉल देखकर सुशांत कॉल कर लेंगे। लेकिन उसके बाद महेश को सुशांत के सुसाइट की खबर मिली। महेश ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने उन्हें सुबह 9:30 बजे कॉल किया था। लेकिन उनके नंबर पर कॉल नहीं गई।
वहीं सुशांत के चाचा का कहना है कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते उन्होंने कहा कि ये हत्या का मामला है। सुशांत के चाचा ने सीबीआई जांच की मांग की है।