उत्तराखंड

मां से हुआ झगड़ा तो जानवरों की फाड़ दी अतड़ियां, दरातीं से किया था हमला, ग्रामीणों पर भी पथराव

Knife hamla murder crime 1 मां से हुआ झगड़ा तो जानवरों की फाड़ दी अतड़ियां, दरातीं से किया था हमला, ग्रामीणों पर भी पथराव

एजेंसी, काशीपुर। चाय बनाने को लेकर मां के साथ कहासुनी पर एक युवक ने घर में बंधी गाय और भैंस के बच्चे के पेट पर दरांती (हंसिया) से हमला कर दिया। इससे दोनों की आंतें निकल गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पथराव कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं का ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
चाय बनाने को लेकर उसका मां से हुआ विवाद
कुंडा थाने के ग्राम नवलपुर निवासी अजय कुमार पुत्र भूप सिंह की पत्नी कई वर्ष पूर्व उसे छोड़कर मायके चली गई। अजय अपनी मां गीता देवी के साथ रहता है। मंगलवार शाम चार बजे चाय बनाने को लेकर उसका मां से विवाद हो गया।
आवेश में आकर अजय ने दरांती से गाय के बच्चे का पेट चीर दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। इसके बाद भैंस के बच्चे के पेट में भी दरांती से हमला कर दिया। मां गीता ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। आरोप है कि अजय ने ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। इसमें तीन-चार लोग पत्थर लगने से चोटिल हो गए। -अमर उजाला

Related posts

PM Modi Dehradun: पीएम मोदी ने देहरादून में किया जनसभा को संबोधित

Neetu Rajbhar

माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान-2018 का फ्लैग ऑफ कर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया आगाज़

piyush shukla

उत्तराखण्ड में प्राइवेट पढ़ाई होगी बंद, राज्य सरकार ने लिया फैसला

kumari ashu