featured यूपी

जातिवाद और भ्रष्टाचार में डूबी थी पिछली सरकार : योगी आदित्यनाथ

hemvati जातिवाद और भ्रष्टाचार में डूबी थी पिछली सरकार : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी और पर्यटन मंत्री डा. नीलकण्ठ तिवारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार वंशवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार में डूबी थी, लेकिन आज हमारी सरकार में पारदर्शी तरीके से लोगों को नियुक्त किया जा रहा है ताकि प्रदेश की प्रतिभा को आगे बढ़ाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 2846 शिक्षक चयनित होकर जाएंगे। लेकिन किसी भी शिक्षक को पूरी प्रक्रिया में कहीं भी सिफारिश कराने की जरूरत नहीं आई । उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के परंपरागत उद्योग ओडीओपी के जरिए देश से लेकर विदेश तक अपनी पहचान बना रहे हैं और प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे ले जा रहे हैं। यह वही प्रदेश है जहां से नौजवान भागता था। यहां उन्हें संभावनाएं नहीं दिखती थीं। आज हालात बदले हैं, नौजवान प्रदेश में ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी मिल रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। उत्तर प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है, जबकि 2017 से पहले प्रदेश अर्थव्यवस्था के मामले में छठवें नंबर पर था। निवेशकों को इस बात का भी भरोसा है कि अब यहां कोई धन उगाही नहीं कर सकता। प्रदेश के अंदर कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति की वजह से देश के अलावा विदेश में भी उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। लोगों को लगता है कि अब प्रदेश सुरक्षित है। पिछले 15 से 20 सालों में कभी इतनी नियुक्तियां नहीं हुईं, जितनी नियुक्तियां हमारे साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 2017 से पहले पारदर्शी व्यवस्था नहीं थी लिहाजा प्रतिभागी निराश रहता था।

Related posts

फ्लोर टेस्ट के खेल में, नाराज विधायक बिगाड़ सकते हैं नीतीश का गणित

Rani Naqvi

SC ने खतना को चुनौती देने वाली याचिका 5 न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ को भेजी

mahesh yadav

पॉक्सो ऐक्ट में संशोधन को लेकर लाए गए अध्यादेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

Rani Naqvi