Breaking News देश भारत खबर विशेष राज्य

सींग से हमला कर व्यक्ति को मार डाला, बाइक से टक्कर लगने के बाद उग्र हो गई थी गाय

wife, two days, husband, body, expire, sleep, murder, heart attack

नई दिल्ली। दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक आवारा गाय ने 27 वर्षीय एक युवक को मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना देव प्रकाश शास्त्री मार्ग पर गुरुवार की शाम हुई। मृतक रवि टकराल मोटरसाइकिल से टोडापुर जा रहा था।
रास्ते में एक आवारा गाय के आ जाने से उसकी मोटरसाइकिल उससे टकरा गयी। इसके आद आवारा गाय ने सींगों से हमला कर रवि का पेट चीर दिया। अधिकारी ने कहा कि उसे तत्काल एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कहा कि रवि वाहन चालक था और इंद्रपुरी में अपने परिवार के साथ रहता था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य बेटे के आसमयिक मौत से सदमे में हैं।

Related posts

महंगा हो गया दिल्ली मेट्रो का सफर, यात्रियों को चुकाना होगा ज्यादा किराया

kumari ashu

गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गड़करी ने उत्‍तराखंड में नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा की

mahesh yadav

जम्मू-कश्मीर के मामले पर भारत-पाकिस्तान में चल रही तनातनी के बीच भारत पहुंच रहे चीनी राष्ट्रपति

Rani Naqvi