देश

प्लेन में यात्री ने महिला के सामने कि ये गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ingigo प्लेन में यात्री ने महिला के सामने कि ये गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अकसर सवाल खड़े होते रहते हैं कि महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है और किसी हद तक ये सवाल सही भी है। क्योंकि प्लेन तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला हैदराबाद से दिल्ली आने वाली फ्लाइट का है। जहां सफर के दौरान एक महिला की बराबर में बैठा व्यक्ति उसके सामने अश्लील हरकत करने लगा। फ्लाइट के दिल्ली में लैंड करते ही उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरपी दिल्ली के रोहिणी का रहने वाला बताया जा रहा है जिसका नाम रमेश चंद है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में रमेश के खिलाफ यौन उत्तपीड़न के साथ- साथ कई धाराओं पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बीते शनिवार यरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-846 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

ingigo प्लेन में यात्री ने महिला के सामने कि ये गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि प्लेन में हैदराबाद निवासी एक महिला अकेली सफर कर रही थी। उसकी बगल वाली सीट पर रमेश चंद बैठा था। आरोप है कि फ्लाइट के टेकऑफ करने के कुछ देर बाद रमेश अपनी पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकत करने लगा। रमेश पर महिला की नजर पड़ते ही उसने क्रू मेंबर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद फालाइट के दिल्ली लैंड करते ही रमेश
को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद महिला को दूसरी सीट पर बैठाया गय। फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि फ्लाइट में इस तरह कीलहरकत कोई नहीं है इससे पहले भी की ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले भी फ्लाइट में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल माह में भी दो विदेशी नागरिकों ने प्लेन में एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की थी। जिसके बाद उन्हें प्लेन से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

Related posts

जयंती: स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को कराया भारत के गौरवपूर्ण इतिहास से परिचित

Breaking News

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बोलीं, स्थानीय उत्पादों के विपणन में सुधार की आवश्यकता

Trinath Mishra

अंतरराष्ट्रीय सैन्य खेल 2017 के फाइनल में जगह बनाने से भारतीय खेमा चूका

piyush shukla