लाइफस्टाइल

पुरुषों के लिए आई एक नई गर्भनिरोधक गोली, ऐसे करती है काम

Untitled 206 पुरुषों के लिए आई एक नई गर्भनिरोधक गोली, ऐसे करती है काम

नई दिल्ली।  पुरूष गर्भनिरोधक के क्षेत्र में एक नई गर्भनिरोधक गोली विकसित की है। जो कि EP055 के नाम से है। जो कि दिखने में और खाने में महिलाओं की गर्भनिरोधक गोली की तरह ही है।  विशेषज्ञों की माने तो ये गोली सुरक्षित होने के साथ ही बेहद कारगर भी है।अब पुरुष भी हर दिन एक गोली खाकर गर्भ निरोध में सफल हो सकते हैं।

Untitled 206 पुरुषों के लिए आई एक नई गर्भनिरोधक गोली, ऐसे करती है काम

शुक्राणु की गतिशीलता को शिथिल कर देती है, लेकिन इससे हार्मोन पर इसका कोई असर नहीं होता है। आपको बता दें कि शोधकर्ताओं ने ऐसे यौगिक की खोज की है जो शुक्राणु की गतिशीलता पर नियंत्रण रख सकता है। यह निषेचन की क्षमता को कम कर सकता है।

खास तौर पर पुरूषों के लिए आई गोली

यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के प्रोफेसर की मानें तो ये मुख्य तौर पर खास पुरुषों के लिए तैयार की गई है। जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। साधारण शब्दों में कहें, तो ये गोली स्पर्म निकलने की क्षमता पर नियंत्रण रख सकता है। जिसका शारीरिक रुप से कोई नुकसान नहीं है। इस गोली को खाने के बाद किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं देखी गई है।

ये भी पढ़े अब बाजार में पुरुषों के लिए भी मिलेंगी गर्भनिरोधक गोलियां

हाल ही में अगर देखा जाये तो ये जन्म दर को नियंत्रण करने के लिए कंडोम और पुरूष नसबंदी का प्रयोग किया जाता है। जो कि काफी सुरक्षित माना जाता है। पर ये पुरुषों में प्राकृतिक हार्मोन को प्रभावित करते हैं जैसे महिला गर्भनिरोधक महिलाओं में हार्मोन को प्रभावित करते हैं। इस दिशा में काफी काम किया जा रहा है जिससे EP055 नाम की ये दवा हर उस व्यक्ति को मिल सके जिसको इसकी जरुरत है।

Related posts

तनाव और एंजाइटी का सबसे बेहतर समाधान, ऐसे मिलेगी तुरंत राहत

Aditya Mishra

अगर आपका पहला करवा चौथ हो तो रखें इन बातों का ख्याल

piyush shukla

अंबानी परिवार की बहू को कमाई के मामलें में ईशा अंबानी ने छोड़ा पीछें

mohini kushwaha