featured देश

शुरू हुआ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने कहा-कहा दिखाई दिया और क्या होंगे परिणाम

ग्रहण शुरू हुआ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने कहा-कहा दिखाई दिया और क्या होंगे परिणाम

नई दिल्ली। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखा जा रहा है। सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक चलेगा। यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण है और यह सूर्य ग्रहण आज पौष मास की अमावस्या पर लगा है। केरल, गुजरात, ओडिशा समेत देश के कई शहरों में सूर्य ग्रहण देखा जा रहा है। देश के अलग-अलग शहरों में सूर्य ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखेगा। देश की राजधानी दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक दिखेगा। 

बता दें कि उत्तर भारत में यह सूर्य ग्रहण पूर्ण नहीं होगा, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पूर्ण एन्युलर यानी कुंडलाकार सूर्य ग्रहण नजर आएगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण फिलहाल चल रहा है। चेन्नई में सूर्य ग्रहण देखा गया। गुजरात के अहमदाबाद में सूर्यग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव दिखा। यहां सबसे अधिक प्रभावी सूर्य ग्रहण देखा गया है। केरल में भी सूर्य ग्रहण देखा गया है। यहां कोच्चि में सूर्य ग्रहण के लगने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। ओडिशा में भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव है। सूर्य ग्रहण शुरू होने के बाद वहां यह तस्वीरें सामने आईं।

सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य और पृथ्वी के मध्य में चंद्रमा आ जाता है। दक्षिण भारत इस यादगार खगोलीय घटना के मामले में भाग्यशाली होगा, क्योंकि यहां लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण देखेंगे। यहां तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। दुनिया में सबसे पहले कतर और ओमान में शुरू होगा, वहीं भारत में यह केरल में कासरगोड के चेरुवथुर में शुरू होगा। भारत में प्रमुख शहरों सबसे पहले मुंबई में 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और सबसे आखिर तक अगरतला में 11 बजकर 39 मिनट तक देखा जा सकेगा। वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे अधिक समय 3 घंटे 36 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।

दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक, जानें कब लगेगा सूर्यग्रहण

नई दिल्ली की बात करें तो यहां सूर्य ग्रहण करीब 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म हो जाएगा। करीब 9.30 बजे दिल्ली में सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा। वहीं चंडीगढ़ में सूर्य ग्रहण की अवधि 8 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। 9 बजकर 37 मिनट पर यहां सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा।इसके अलावा श्रीनगर में सूर्य ग्रहण 8 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 48 मिनट तक चलेगा। करीब 9.30 बजे यह सबसे अधिक प्रभावी होगा।

Related posts

कांग्रेस मनाएगी बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण की जयंती, लालू होंगे मुख्य अतिथि

Rani Naqvi

महंगाई:  25 रुपए महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानें कीमतें

Rahul

54 प्रतिशत आबादी को मिली टीकाकरण की पहली खुराक, 16 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण

Nitin Gupta