Breaking News featured देश यूपी राजस्थान राज्य

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, रेड अलर्ट जारी

garmi उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, रेड अलर्ट जारी

एजेंसी नई दिल्ली। इस साल देश के कई हिस्सों में बेहद रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने अपने पांव पसार लिये हैं दिन भर चलती गर्म हवाओं ने गर्मी के कहर को और ज्यादा बढ़ा दिया है। राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री को पारकर 50.8 यानी 51 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में 49 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी की भीषण मार पड़ रही है।
चुरू में शनिवार को अधिकतम तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू में यह अब तक का सबसे सर्वाधिक तापमान बताया जा रहा है। इससे पहले 2016 में यहां का तापमान 50.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक शिव गणेश के मुताबिक इससे पहले जोधपुर के पास फलौदी में 51 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा चुका है।

राजस्थान के 27 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, चुरू में 2016 में 50.2, 2017 में 49.7 और 2018 में अधिकतम तापमान 47.6 रहा था। इस बार तापमान ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए नगरपरिषद की दमकलों से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया गया है। शनिवार को बीकानेर में 47.9, जैसलमेर में 47.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। भीषण गर्मी के बाद राजस्थान के 27 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में पारे ने बना 47 डिग्री से. रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में शनिवार को खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव और दमोह में अधिकतम तापमान 47 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया। अन्य कई जिलों में भी तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। उधर मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले में शनिवार को कई जगह आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन नीमच और मंदसौर में खुले में रखी किसानों की उपज को नुकसान हुआ है।
उत्तर प्रदेश में तेज धूप और लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को 49 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में मथुरा सर्वाधिक गर्म रहा। जबकि बांदा में 48.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया। पंजाब में लगातार पांचवें दिन बठिंडा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 46 डिग्री क्रॉस करने के बाद शनिवार को यहां का तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा फिरोजपुर में भी पारा 46 पर पहुंच गया है।

Related posts

कैराना में हिंदुत्व को बचाने के लिए बीजोपी के पक्ष में मतदान करें: सुनील भराला

Rani Naqvi

Saurabh

बाबरी मस्जिद मामले के सबसे बुजुर्ग पैरोकार हाशिम का निधन

bharatkhabar