Breaking News खेल

टेबल टेनिस खिलाड़ी के पर लड़की ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

Soumyajit Ghosh टेबल टेनिस खिलाड़ी के पर लड़की ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

कोलकाता। भारत के होनहार और बेहतरीन टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सौम्यजीत घोष पर एक 18 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। कोलकाता के बाहरी इलाके बारासात पुलिस थाने में सौम्यजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बंगाली अखबार एबेला की खबर के मुताबिक सौम्यजीत ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके चलते लड़की ने खिलाड़ी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि सौम्यजीत ने शादी का वादा कर उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद वे गर्भवती हो गई। Soumyajit Ghosh टेबल टेनिस खिलाड़ी के पर लड़की ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

लड़की ने खिलाड़ी पर नशे की दवा देकर कोलकाता के बाघाजतीन फ्लैट में उसका गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि वे बीमार हो गई। इसके पिछले फरवरी से सौम्यजीत ने उसके साथ संपर्क में आनाकानी करने लगा और वह बात भी नहीं करता था। यहां तक कि फ़ोन भी बंद कर दिया था।हालांकि, बाद में सौम्यजीत ने उसके साथ रिश्ते की बात कबूली भी थी। इसके बाद लड़की ने बारासात महिला थाने में सौम्यजीत के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, साजिश और गर्भपात कराने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Related posts

अतिक्रमण हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, पार्षद ने सफाई निरीक्षक पर लगाया अभद्र भाषा प्रयोग का आरोप

Trinath Mishra

…2007 में क्रैश हो सकता था मनमोहन सिंह का विमान

bharatkhabar

इस बार कुत्त की वजह से हो सकता है इमरान खान का तलाक! 2 महीने पहले हुई थी शादी

rituraj