दुनिया

प्लेन में लड़की ने की हद पार, अंजान लड़के के साथ बनाएं संबध

atlantic viman प्लेन में लड़की ने की हद पार, अंजान लड़के के साथ बनाएं संबध

लंदन। गैटविक एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले वर्जिन अटलांटिक विमान में एक महिला ने बेशर्मी की हद उस वक्त पार कर दी जब वो प्लेन के वॉशरूप में अनजान व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। खबरों के मुताबिक 13 मार्च को महिला विमान गैटविक एयरपोर्ट से मेक्सिको के कैनकन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। यह फ्लाइट 11 घंटे की थी।

atlantic viman प्लेन में लड़की ने की हद पार, अंजान लड़के के साथ बनाएं संबध

बता दें कि महिला ने पहले तो उस अनजान व्यक्ति को चुमा उसके दोनों इकॉनमी क्लास के बाथरूम चले गए। थोड़ी देर बाद ही विमान में मौजूद स्टाफ ने बाथरूम का गेट खटखटाना शुरू किया और जब दरवाजा खुला तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। हैरानी की बात यह है कि ये दोनों विमान में चढ़ने से पहले एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। वर्जिन अटलांटिक के मुताबिक, अब महिला को हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है।

वहीं पास में ही बैठे एक शख्स ने बताया कि ‘वह दोपहर 12.30 बजे विमान में पूरी तरह से नशे में धुत होकर चढ़ी थीं। वह काफी फ्रेंडली थी। उन्होंने मुझसे और मेरे दोस्त से पहले बात करने की कोशिश की। इसके बाद महिला की विमान में ही सफर कर रहे एक शख्स से बातचीत हुई और थोड़ी देर बाद वे किस कर रहे थे। कुछ देर बाद ही महिला टॉइलट चली गई और वह शख्स भी उसके पीछे-पीछे गया।’

साथ ही विमान में सफर कर रहे अन्य यात्री के मुताबिक, ‘सब जानते थे कि क्या हो रहा है क्योंकि वे काफी आवाज कर रही थी।’ एक विडियो फुटेज में देखने से पता चलता है कि बाथरूम से पहले अनजान व्यक्ति निकलता है और बताता है कि महिला बीमार है। लेकिन विमान के स्टाफ ने शख्स की बात को काटते हुए पूछा कि जब वे दोनों एक-दूसरे को जानते तक नहीं तो एकसाथ बाथरूम में कैसे हैं? जब क्रू दोनों यात्रियों को अलग-अलग सीटों पर बैठाने में कामयाब रहा तो सभी यात्री ताली बजाने लगे।

Related posts

मोसुल मुक्त कराने की मुहिम में इराक के साथ शामिल हुआ तुर्की

shipra saxena

शरीफ के बिगड़े बोल: हमने की सर्जिकल स्ट्राइक तो पीढ़ियां रखेंगी याद

bharatkhabar

मोदी के साथ ठोस चर्चा की उम्मीद: अमेरिका

bharatkhabar