भारत खबर विशेष मनोरंजन

17 साल बाद भारत को दिलाया मिस वर्ल्ड का ताज, ऐसा था मानुषी का सफर

MANU 17 साल बाद भारत को दिलाया मिस वर्ल्ड का ताज, ऐसा था मानुषी का सफर

नई दिल्ली। 2017 को एक खूबसूरत साल के तौर पर याद किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल भारत ने अंतराष्ट्रिय स्तर पर ये बता दिया कि भारत में खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने सन 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रौशन किया तो 17 साल तक भारत को इंतजार करना पड़ा।

17 साल बाद इस रिकार्ड को ब्रेक किया हरियाणा की मानूषी छिल्लर ने। हरियाणा के इस सुंदरी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया।दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। महज 20 साल की मानुषी 67वीं मिस वर्ल्ड बनी।

 

MANU 17 साल बाद भारत को दिलाया मिस वर्ल्ड का ताज, ऐसा था मानुषी का सफर

मानुषी पहले मेडिकल में अपना करियर बना रहीं थीं।20 साल की मानुषी छिल्लर सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज की छात्रा थीं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने अपने सपनों को जीने का फैसला किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले मानुषी ने एक कैंपेन में करीब 5000 महिलाओं को जागरूक किया है। जब मानुषी को इस खिताब से नवाजा गया था तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बचपन में, मैं हमेशा से इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना चाहती थी और मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच जाऊंगी। अब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना केवल मेरा ही नहीं बल्कि मेरी फैमिली और दोस्तों का भी सपना बन गया था।

बता दें कि 1966 तक कोई भी एशियन महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीता था। 1966 मेडिकल फाइनल इयर की स्टूडेंट रीता फारिया भारत से पहली मिस वर्ल्ड बनीं थीं। उसके बाद ऐश्वर्या राय ने 1994, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

मानुषी के जीतने की वजह थी उनका बेहतरीन जवाब। किस व्यवसाय में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।उनके इस जवाब ने ना सिर्फ उन्हें खिताब दिलवाया बल्कि लोगों का दिल जीतने में भी वो कामयाब रहीं।

मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं। इसके अलावा मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं और स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं। अब खबर आ रही है कि मानुषी शायद सलमान खान के साथ फिल्मों में एंट्री लें।मानुषी पढ़ाई के साथ साथ फैशन की दुनिया में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।

Related posts

पर्दे की हॉटेस्ट मॉम हैं हिना खान: शिवांगी जोशी

bharatkhabar

यूपी विधानसभा का बजट सत्र , सदन में विपक्ष का हंगामा

Aman Sharma

जानें क्यों कंगना ने अपने नाम के पीछे से हटाया रनौत ?

Nitin Gupta