Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मध्यप्रदेश राजस्थान

कांग्रेस सरकार पर आई आफत तो अन्य कांग्रसी राज्यों में होने लगी सुगबुगाहट

rahul gandhi01 कांग्रेस सरकार पर आई आफत तो अन्य कांग्रसी राज्यों में होने लगी सुगबुगाहट

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडराए और गोवा से लेकर मुंबई तक हड़कम्प मचा तो अब अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस ने चेत लिया है ओर बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस नई चाल के तहत कार्य करने को तेयार है। पार्टी को पता चला है कि बीजेपी नेतृत्व अब मध्य प्रदेश पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

खबर के मुताबिक मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व हाई अलर्ट है। दरअसल, दोनों ही राज्यों MP और राजस्थान में कांग्रेस काफी कम अंतर से बहुमत की सरकार चला रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और दूसरे नेता विपक्ष की चाल ही नहीं अपने विधायकों की गतिविधियों को लेकर भी सतर्क हैं और निगरानी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कुछ निर्दलीयों के समर्थन पर निर्भर है। वहीं, राजस्थान में कांग्रेस सरकार को करीब एक दर्जन निर्दलीय विधायकों ने इस शर्त पर समर्थन दिया है कि अशोक गहलोत ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहें। वैसे, कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप अब तक अपनी पार्टी को एकजुट रखने में सफल रही है लेकिन कई नेताओं को लगता है कि आनेवाले दिनों में उनकी चुनौती बढ़ सकती है।

Related posts

मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं बसों पर बीजेपी के झंडे लगवाने को क्यों कह रहीं प्रियंका गांधी?

Mamta Gautam

उपराष्ट्रपति दिव्यांगजन अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कल दिव्यांगों को प्रदान करेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

Trinath Mishra

Breaking News