featured देश

कांग्रेस के सामने बीजेपी तोड़ने की चुनौती, आज होने है 4 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव

rajiya sabha election कांग्रेस के सामने बीजेपी तोड़ने की चुनौती, आज होने है 4 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव

19 जून यानी शुक्रवार को दश में 10 राज्यों की 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि इन सीटों में से कुछ सीटों पर मार्च में ही चुनाव होने वाले थे।

नई दिल्ली: 19 जून यानी शुक्रवार को दश में 10 राज्यों की 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि इन सीटों में से कुछ सीटों पर मार्च में ही चुनाव होने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इन चुनावों को टाल दिया गया था। लेकिन ये चुनाव कराए जा रहे हैं। इस बीच राजनीति पार्टियों में खुब खांचातानी देखने को मिली। खास कर ये खींचातानी गुजरात और राजस्थान में देखने को मिली। इन दिनों कांग्रेस ने तो रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा लिया और अपने विधायकों को रिसॉर्ट में रोक कर बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। बीजेपी को अपनी सरकार चलाने के लिए राज्यसभा में बहुमत चाहिए। बीजेपी को राज्यसभा में 30 सीटों की जरूरत है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, और गुजरात की चार-चार सीटों पर चुनाव कराएं जाएंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान की दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे. झारखंड की एक सीट पर चुनाव, वहीं मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल और मिज़ोरम की एक-एक सीट पर चुनाव होने हैं. वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू है. सबसे कड़ी लड़ाई गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट पर है.

कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए चुनाव आयोग ने वोटिंग कराने के लिए जरूरी इंतेजाम किए गए हैं। यहां पर पहले सभी लोगों का बुखार नापा जाएगा। मास्क पहनने और सोशल डिसटेंसिंग जैसे नियमों का पालन कराया जाएगा। अगर किसी के अंदर कोरोना के लक्षण पाए गए तो उसे अलग कमरे में रखा जाएगा।

https://www.bharatkhabar.com/chinese-bring-in-bulldozers-disturb-flow-of-galwan-river/

वर्तमान में NDA के पास राज्यसभा की 245 सीटों में से 91 सीटें हैं, वहीं UPA के पास 61 हैं। दूसरी विपक्षी पार्टियों और गुट-निरपेक्ष पार्टियों के पास कुल मिलाकर 68 सीटें हैं। आज के चुनाव में जो मुख्य कैंडिडेट हैं, वो हैं- गुजरात से शक्ति सिंह गोहिल और भारत सिंह सोलंकी, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह और राजस्थान से केसी वेणुगोपाल।

गुजरात में कांग्रेस की मुश्किल है क्योंकि कांग्रेस के आठ विधायकों ने यहां मार्च में इस्तीफा दे दिया था। यहां की चार सीटों पर नजर डालें तो तीन पर बीजेपी की जीत निश्चित दिखाई दे रही है। कांग्रेस को गुजरात में जीत के लिए 34 वोटों की जरूरत है। गुजरात की182 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 65 विधायक हैं, जिन्हें पिछले तीन कुछ हफ्तों से राजस्थान के एक और अहमदाबाद के दो रिसॉर्ट में रखा गया है. बीजेपी के पास यहां 103 सदस्य हैं।

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 विधायकों सहित मार्च में इस्तीफा दे दिया था, जिससे कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। अब उस सरकार में मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ कुछ विधायकों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां की तीन सीटों में से कांगेस के पास एक सीट है और बीजेपी के पास दो। मध्य प्रदेश  की 230 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी 206 सीटों पर निवर्तमान विधायक हैं। इनमें से 107 सीटें बीजेपी के पास और कांग्रेस के पास 92 सीटें हैं। यहां पर राज्यसभा सीट जीतने के लिए कैंडिडेट को 51 वोटों की जरूरत होगी।

राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं और आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां बीजेपी को एक सीट और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं। लेकिन बीजेपी ने यहां अपना एक अतिरिक्त कैंडिडेट भी मैदान में उतारा है, जिसके चलते कांग्रेस को रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा लेना पड़ा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि उनके हर विधायक को बीजेपी की ओर से 25 से 30 लाख करोड़ की पेशकश की गई थी।

मणिपुर में कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले मणिपुर की बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आई थी। यहां बीजेपी के नौ विधायक बागी हो गए हैं, जिसका असर यहां की एक राज्यसभा सीट पर हो सकता है। फरवरी में चुनाव आयोग ने 17 राज्यों की 55 सीटों पर चुनाव की घोषणा की थी। मार्च में इनमें से 10 राज्यों में से 37 कैंडिडेट्स को निर्विरोध चुन लिया गया था। बाकी सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना था लेकिन लॉकडाउन लागू होने के चलते इसे टालना पड़ा था।

Related posts

IED ब्लास्ट कर नक्सलियों ने किया CRPF व राज्य पुलिस के 11 जवानों को घायल

bharatkhabar

शिवपाल ने शाह पर किया वार, कहा श्वेत पत्र जारी करें नहीं तो मांगे मांफी

shipra saxena

आज विदेश से लौटकर अपना पक्ष रख सकते हैं केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर

mahesh yadav