नई दिल्ली। नारियल पानी पीते हुए बीच को किनारे लोग अक्सर दिख जाते होंगे। नारियल पानी में कई न्यूट्रिशंस जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नारियल पानी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। नारियल पानी के फायदे जानकार आप आज ही नारियल पीना शुरु कर देंगे।
ब्लड प्रेशर-
नारियल पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर में फोरन आराम मिलता है। ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक और स्ट्रोक तक हो सकता है। हाई बीपी को नार्मल करने के लिए नारियल पानी सबसे बेहतरीन उपाय होता है।
वजन-
नारियल पानी फैट फ्री होता है और इसके सेवन से वेट भी कम होता है।इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को स्मूथ बनाते हैं। ज्यादा से ज्यादा नारियल पानी के सेवन से वजन में कमी आती है।
ब्लड शुगर-
नारियल पानी प्रोटीन और फाइबर सामाग्री होती है जो डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी से डायबिटीज़ के कुछ हानिकारक साइड इफेक्ट की गंभीरता भी कम हो सकती है।