श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां के मनिहाल गांव में छिपे 4 आतंकियों को जवानों को ढेर कर दिया है। आतंकियों को ढेर करने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया गया था।
सुरक्षाबलों को शोपियां के मनिहाल गांव में लश्वर के चार आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया और चार आतंकियों को ढेर कर दिया।
लश्कर के थे आतंकी
शोपियां में मुठभेड़ के दौरान दो और आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इन आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। सुरक्षाबलों को शोपियां के मनिहाल गांव में लश्वर के चार आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन चलाया और चार आतंकियों को ढेर कर दिया।
सुबह 2 को किया था ढेर
इससे पहले सुबह पहले दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आयी थी। लेकिन सुरक्षाबलों ने इसके बाद भी ऑपरेशन जारी रखा और दो और आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। मुठभेड़ में सेना का जवाब घायल हुआ है।