featured Uncategorized यूपी

Terrorist Attack In Lucknow: गरीब घर की महिलाओं को फिदायीन बना रहा AQIS संगठन, 500 लोगों का रखा था लक्ष्य, पढ़ें पूरी खबर

Terrorist Attack In Lucknow: आपके घरों में काम करने वाली महिलाएं भी हो सकती है फिदायीन...

Terrorist Attack In Lucknow: लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से पकड़े दो संदिग्ध आतंकियों से एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है। एटीएस पूछताछ के बाद हर रोज नए खुलासे कर रही है।

गरीब महिलाओं को बनाया जा रहा आतंकी

आज एटीएस ने जानकारी दी कि फिदायीन दस्ता बनाने लिए आतंकी संगठन AQIS उन महिलाओं को सेलेक्ट करता है। जो गरीब परिवार से होती है। जिन महिलाओं को पैसे और खाना देकर इनका ब्रेन वॉश किया जाता है। इन महिलाओं का ब्रेन वॉश कर इन्हे मानव बम बनाया जाता है।

500 महिलाओं को जोड़ने का था लक्ष्य

AQIS ने जहां-जहां शाहीन फोर्स का गठन किया है वहां 500 महिलाओं को जोड़ा गया है। यहां पर भी लगभग 500 महिलाओं को जोडने की कोशिश की गई थी। यह प्रयास लगातार AQIS अभी भी कर रहा है।

विदेशों में कई साजिशों को अंजाम दे चुकी है महिलाएं

AQIS की महिला विंग ने विदेशों में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक AQIS यहां ऐसी महिलाओं को चुना है जो गरीब घरों से आती है और आर्थिक तंगी से जूझ रही है। इन महिलाओं को खाना और पैसे देकर इनका ब्रेनवॉश किया जाता है। फिर इनको जेहाद के लिए तैयार किया जाता है। अफगानिस्तान-सीरिया बॉर्डर पर महिलाओं के लिए कैंप भी लगाए जाते है।

यह महिलाएं सादगी से रहती है, लोगों को अंदाजा तक नहीं होता

इन महिलाओं को ट्रेनिंग के बाद आगे के काम के लिए भेजा जाता है। इनकी ट्रेनिंग ऐसे करवाई जाती है कि आपसपास के लोग भी नहीं जान पाते कि वह फिदाइन हमालावर है। ट्रेनिंग के बाद यह महिलाएं एकदम सीधा साधा जीवन ही जीती है। यह घरों में नौकरानी का काम करती है। खाना बनाती है या लोगों के कपड़े धोने का काम करती है। कभी-कभी तो यह ठेला लगाने और छोटी गुमटी लगाती है। यह छोटे-मोटे काम करते हुए आतंकी संगठनों को वहां की जानकारी देती रहती है।

Related posts

तालिबान की तानाशाही जारी, कहा महिलाओं का काम सिर्फ बच्चे पैदा करना, वे मंत्री नहीं बन सकतीं

Neetu Rajbhar

देश की अर्थव्यवस्था सरकार नहीं किसान संभालेगा, जानिए कैसे सुधरेंगे हालात?

Mamta Gautam

अखिलेश की बैठक के दौरान मुलायम से मिले बड़े नेता

piyush shukla