featured दुनिया

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सैन्य एकादमी पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, 3 आतंकी घायल

Kabul

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सैन्य एकादमी पर आतंकी हमला हुआ। जिसमें 5 जवानों के मारे जाने की खबर है। वहीं 10 लोगों के भी घायल होने की खबर है। इतना ही नहीं सुरक्षाबलों ने भी हमला करने वाले 3 आतंकियों को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वजीरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है जबकि एक गिरफ्तार हो चुका है।

Kabul
Kabul

बता दें कि इसके अलावा 1आतंकी अब भी फायरिंग कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की सुबह 5 आतंकियों ने मार्शल फाहिम सैन्य अकादमी को निशाना बनाया है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। यूनिवर्सिटी के पास धमाकों और फायरिंग की आवाजें सुनी जा रही हैं। फिलहाल दोनों ही तरफ से फायरिंग जारी है। काबुल में शनिवार को हुए आतंकी हमले में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद ही यह एक और हमला है।

वहीं यह हमला सुबह 5 बजे हुआ जब आतंकी फायरिंग करते हुए सैन्य अकादमी में घुस गए। स्थानीय मीडिया का कहना है कि फिलहाल अकादमी के आसपास फायरिंग और धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। फिलहाल दोनों ही तरफ से फायरिंग जारी है। गौरतलब है कि काबुल में शनिवार को हुए घातक हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Related posts

सीएम त्रिवेंद्र के साथ जिलाधिकारियों की बैठक, की कोविड वैक्सिनेशन की तैयारियों की समीक्षा

Shagun Kochhar

21 मार्च 2022 का राशिफल: सोमवार का दिन आपके लिए है खास, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

माया को सपा का जवाब: अखिलेश यादव धोखेबाज चरित्र के नहीं हैं

bharatkhabar