Breaking News मनोरंजन

तेलुगू एक्टर जय प्रकाश रेड्डी का हुआ निधन

तेलुगू एक्टर जय प्रकाश रेड्डी

तेलुगू एक्टर जय प्रकाश रेड्डी का आज यानि मंगलवार को निधन हो गया हैं। 74 साल की उम्र में उनका निधन हुआ हैं। जय प्रकाश का निधन हार्ट अटैक से हुआ हैं। उनके निधन से तेलुगू इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ हैं। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने जय प्रकाश रेड्डी को श्रद्धांजलि दी हैं।

एन चंद्रबाबू नायडू ने दी श्रद्धांजलि

एन चंद्रबाबू नायडू ने लिखा, “जय प्रकाश रेड्डी के निधन से तेलुगू सिनेमा और थिएटर ने आज एक दिग्गज को खो दिया हैं। कई दशकों में उनके बहुमुखी अभिनय ने हमें कई यादगार सिनेमाई क्षण दिए है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के लिए मेरा दिल भर आया हैं।”

इन फिल्मों में नजर आए जय प्रकाश रेड्डी

जय प्रकाश रेड्डी विलेन और कॉमेडी रोल्स के लिए जाने जाते थे। उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में समरसिम्हा रेड्डी, Preminchukundam Raa, नरसिम्हा नायडू, Nuvvostanante Nenoddantana, जुलायी, रेडी, किक, जयम मनडेरा, Jamba Lakidi Pamba, अवुनु वल्लिदारु इस्तापाडरु, कबड्डी कबड्डी, Evadi Gola Vadidi और Kithakithalu है।

Related posts

अखिलेश ने शिवपाल को दी जन्मदिन की बधाई, तो चाचा ने कस दिया तंज

Breaking News

4 महीने के बाद 1 दिन में कोरोना के सबसे कम 30,548 नए केस, कुल मामले 88 लाख के पार

Samar Khan

पाकिस्तान की मॉडल कंदील बलूच ‘ऑनर किलिंग’ का शिकार

bharatkhabar