September 25, 2023 10:46 pm
राज्य

टीचर की छात्राओं को नसीहत, भड़कीले कपड़े पहने तो हो जाएगा निर्भया गैंगरेप

ho jayega ek aur nirbhaya gangrape टीचर की छात्राओं को नसीहत, भड़कीले कपड़े पहने तो हो जाएगा निर्भया गैंगरेप

रायपुर। निर्भया कांड को 5 साल हो चुकें हैं, लेकिन आज भी लोग उस वीभत्स घटना को नहीं भूले हैं। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। पूरे देश ने निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर आंदोलन शुरु किया था और आज कोर्ट ने उन आरोपियों के सजा सुना दी है, लेकिन लोगों की सोच में आज बी बदलाव नहीं आया है।

 

ho jayega ek aur nirbhaya gangrape टीचर की छात्राओं को नसीहत, भड़कीले कपड़े पहने तो हो जाएगा निर्भया गैंगरेप

छत्तीसगढ़ की एक महिला टीचर ने अपनी छात्राओं को ऐसी नसीहत दी है जिससे उनकी सोच का पता चलता है। महिला टीचर का मानना है कि भड़कीले कपड़े पहनना और रात में लड़कियों का बाहर जाना निर्भया जैसे गैंगरेप की घटना को बढ़ावा दिया है।

रायपुर के एक स्कूल में बॉयलॉजी की टीचर ने अपनी काउंसलिंग सेशन में लड़कों के बीच में लड़कियों को ये नसीहत दी की भड़कीले और रिविलिंग कपड़े पहनना निर्भया गैंगरेप जैसी घटना को बढ़ावा देता है।जो लड़कियां रात में घुमती है वो ऐसी गैंगरेप की घटना को बढ़ावा देती हैं।

इस घटना से लड़कियों के पैरेंटस नाराज हो गए और प्रिंसिपल से इस बात की शिकायत कर दी।प्रिंसिपल ने कहा कि अभिवावकों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद वह मामले की जांच बैठाएंगे। टीचर ने पुख्ता यकीन के साथ लड़कियों के सामने यह बात रखी कि वह सब कुछ निर्भया की गलती थी।

Related posts

बीजेपी MLA ज्ञानदेव आहूजा की आपत्तिजनक टिप्पणी कहा, नेहरु नहीं थे पंडित

mahesh yadav

मेघालय में बीजेपी ने महज तीन घंटे में बाजी पलटते हुए कांग्रेस के हाथों से छीनी सत्ता

Rani Naqvi

भारत बंद में कांग्रेस को मिला आप का साथ, राहुल गांधी के साथ आएं विपक्ष के बड़े नेता

mohini kushwaha