Breaking News featured यूपी

100 करोड़ की टैक्स चोरी में नपे अधिकारी, 5 जिलों के लाइसेंस रद्द

100 करोड़ की टैक्स चोरी में नपे अधिकारी, 5 जिलों के लाइसेंस रद्द

लखनऊ: अवैध शराब की खबर सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच पड़ताल करके बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश किया। सहारनपुर कोऑपरेटिव डिस्टलरी टपरी में काफी अनियमितता पाई गई। इसके बाद अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर महा पूजन की विधि, जानिए कैसे करें महादेव को प्रसन्न

100 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला

अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सहारनपुर टपरी कोऑपरेटिव डिस्टलरी में 100 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई। इस मामले में योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लिया, 12 आबकारी आयुक्तों को सस्पेंड कर दिया गया है।

इस मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही सहारनपुर मंडल के कई अधिकारियों का निलंबन भी हुआ है। जिसमें आयुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी, सहायक आबकारी आयुक्त रामपाल के साथ विभाग के 10 अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

अपर मुख्य सचिव ने की कार्यवाही

अनियमितता को देखते हुए अपर मुख्य सचिव संजीव आर भूसरेड्डी ने कार्यवाही की। इस गड़बड़ी में कई विभागीय अफसर प्रशासन की लिस्ट में आए हैं। इन सभी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। इसके साथ ही डिस्टलरी समेत सभी संबंधित लोगों पर FIR  भी किया गया है।

5 जिलों के रद्द हुए लाइसेंस

इस पूरी घटना के बाद कुछ अन्य जगहों पर भी गड़बड़ी देखने को मिली। जिसके बाद सहारनपुर सहित पांच अन्य जिलों में देसी शराब के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। इनमें सहारनपुर, कानपुर, उन्नाव, बदायूं और संभल शामिल है।

एसटीएफ ने किया मामले का पर्दाफाश

इस मामले की भनक एसटीएफ को लग गई थी। इसके बाद एडीजी अमिताभ यश के निर्देश में टीम ने इस बड़ी गड़बड़ी को पकड़ा। टैक्स चोरी के अलावा एक्साइज ड्यूटी की चोरी भी की गई थी। छापेमारी में 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

इस पूरी कार्यवाही में सहारनपुर के आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा का भी निलंबन हुआ है। उनके अलावा उन्नाव के रविंद्र किशोर, संभल के पवन कुमार शर्मा, रामजीत बदायूं से और कानपुर की ज्योति सिंह पर गाज गिरी है।

गड़बड़ी पर सख्त योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार इस तरह की गड़बड़ियों पर कार्यवाही करने की बात कही। इसी के चलते अलग-अलग विभागों में सभी अधिकारियों को चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है। इस मामले में भी तुरंत कड़े एक्शन लिए गए।

Related posts

सपा का झगड़ा, बीजेपी ने अखबार में रगड़ा

kumari ashu

गो तस्कर के आरोप में एक और युवक की हत्या, राजस्थान के अलवर का है मामला

Breaking News

जल्लीकट्टू बैन पर प्रदर्शन तेज, समर्थकों ने थाने को किया आग के हवाले

shipra saxena