featured देश

टाटा समूह ने एयर इंडिया का किया औपचारिक अधिग्रहण

air india टाटा समूह ने एयर इंडिया का किया औपचारिक अधिग्रहण

टाटा संस की सहायक कंपनी द्वारा गुरुवार यानी आज से आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया का प्रबंधन संभाल लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टाटा समूह द्वारा गुरुवार को एयर इंडिया का औपचारिक अधिग्रहण कर लिया गया है। 

आपको बता दें टाटा समूह द्वारा औपचारिक अधिग्रहण से पहले टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की थी।

वही एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के बयान के मुताबिक “अधिकारिक तौर पर एयर इंडिया गुरुवार को टाटा समूह को सौंप दी गई है. वही टाटा समूह द्वारा भी एयर इंडिया के अधिग्रहण को लेकर औपचारिक घोषणा कर दी गई है। 

आपको बता दें कुछ महीनों पहले एयर इंडिया की बोली में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस में बाजी मार ली थी। और 65 साल बाद एक बार फिर से टाटा ग्रुप के हाथ में एयर इंडिया की कमान वापस लौट गई है। 

वही निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव तुहिन कांता पांडे ने बताया की मंत्रियों की समिति ने एयर इंडिया के लिए विजेता बोली की मंजूरी दे दी। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस ने एयर इंडिया पर अधिग्रहण के लिए 18,000 करोड रुपए की विजय की बोली लगाई थी।

 आपको बता दें पिछले दो दशकों से एयर इंडिया के निजीकरण के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही थी। इन दो दशकों में केंद्र में कई सरकारें आई मगर इस दिशा की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। लेकिन अब आखिरकार कर्ज में डूबी एयर इंडिया के विनिवेश प्रक्रिया को पूरी करने के लिए सरकार की कोशिश सफल हो गई।

 

Related posts

गठबंधन की राह हुई अलग तो सपा ने भरी रफ्तार, बोले उपचुनाव में बसपा हारेगी

bharatkhabar

भारत में निपाह वायरस, जानें क्या हैं इसके लक्षण, कारण, उपचार, रोकथाम और इलाज

Rahul

क्या टाटा संस होगा एयर इंडिया का नया मालिक, जाने क्या कहती है रिपोर्ट?

Rani Naqvi