देश यूपी राज्य

राम जन्मभूमि आंदोलन में तनवीर ने आडवाणी का दिया था साथ

Ram Janmabhoomi

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के तनवीर हैदर उस्मानी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद उनके घर पर भाजपा नेताओं का बधाई देने के लिए तांता लग गया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ने कानपुर के तनवीर हैदर उस्मानी (62) को यूपी अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष बनाया है। तनवीर भाजपा से एमएलसी भी रह चुके हैं। उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर बुधवार को दर्जनों भाजपा नेताओं ने उनके घर बधाई देने पहुंच गए। इसके साथ तनवीर को अहम जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय अंसल भवन पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।

Ram Janmabhoomi
Ram Janmabhoomi

बता दें कि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि उस्मानी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के तीन बार सदस्य रह चुके हैं। तनवीर इस समय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य हैं। कहा कि तनवीर जी पत्रकारिता के पेशे से राजनीति में आये और 1974 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए। वर्ष 1989 में कार सेवा करते हुए उन्होंने गिरफ्तारी भी दी।क्षेत्रीय महामंत्री ओमप्रकाश ने बताया कि तनवीर ने राम मंदिर आंदोलन में वरिष्ठ नेता लालकृण आडवाणी का हर संभव सहयोग दिया। इसके बाद वर्ष 1992 से वर्ष 1995 तक उत्तर प्रदेश भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष के रूप में काम किया।

वहीं वर्ष 1994 से वर्ष 2000 तक एमएलसी रहे। वर्ष 2004 से वर्ष 2007 तक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सेवाएं प्रदान की। उस्मानी ने लालकृष्ण आडवानी के अलावा राजनाथ सिंह और वैंकेया नायडू के साथ भी काम किया है। वर्ष 2007 से वर्ष 2014 तक वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे। उन्होंने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की एक संयुक्त टीम में उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी के रूप में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी निभाई।

उन्होंने अल्पसंख्यक, पिछड़ा और दलित समुदाय के लिए कई संगठनों के साथ मिलकर काम किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओमप्रकाश, देवेश कुमार, डॉ बीना आर्य, शैलेन्द्र शुक्ला, मुखलाल पाल, आनन्द राजपाल, कृष्णमुरारी शुक्ल, अविनाश चौहान, रामलखन रावत, मोहित पाण्डेय, नरेन्द्र तिवारी, प्रमोद बार्डर, बृजेश तिवारी आदि ने बधाई दी।

Related posts

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या से बढ़ तनाव, लागू धारा 144, सरकार ने कहा- हिसाब से नहीं कोई कनेक्शन

Neetu Rajbhar

क्यों फटते हैं तेजी से रेडियो, खगोलविदों ने की इसके स्रोत की खोज

Trinath Mishra

राम मंदिर निर्माण का कोई विकल्प नहीं बचा तो बीजेपी सरकार लाएगी संसद में बिल-केशव प्रसाद मौर्य

mahesh yadav