featured राज्य

तांत्रिक का हुआ भंडाफोड़, तांत्रिक पर कम से कम 120 महिलाओं से रेप का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

तांत्रिक का हुआ भंडाफोड़, तांत्रिक पर कम से कम 120 महिलाओं से रेप का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस ने फतेहबाद से एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। इस तांत्रिक पर कम से कम 120 महिलाओं से रेप करने का आरोप है। रेप का आरोपी तांत्रिक ऐसे जघन्य अपराध का वीडियो भी बनाता था और इसके जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करके उनका फिर से रेप करता था।

haryana तांत्रिक का हुआ भंडाफोड़, तांत्रिक पर कम से कम 120 महिलाओं से रेप का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रपति ने हरियाणा के फतेहाबाद में शिरोमणि कबीर प्रकट दिवस समारोह को संबोधित किया]

 

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए बिल्लू की पुलिस को ऐसी कम से कम 120 वीडियो क्लिप्स मिली हैं जिनमें तांत्रिक महिलाओं संग रेप करता नज़र आ रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि जब्त की गई 120 वीडियो क्लिप्स में हर वीडियो में अलग महिला नज़र आ रही है।

वहीं यह भा जानकारी मिली है कि बिल्लू के किसी रिश्तेदार ने पुलिस को एक सीडी में ये क्लिप्स डालकर दी हैं। मामले में आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फतेहाबाद पुलिस स्टेशन की इंचार्ज बिमला देवी ने जानकारी दी कि पुलिस पीड़िताओं की जानकारी इक्ट्ठा करने में लगी है ताकि उनका बयान दर्ज कराया जा सके।

वहीं पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि दो महिलाएं सामने आई हैं और वो अपना बयान दर्ज करवाने के लिए तैयार हैं। बिल्लू पर रेप की धारा 376 के अलावा कई और धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने ये जानकारी भी दी है कि बिल्लू महिलाओं को ये धमकी देता था कि वो इन वीडियोज़ को वायरल कर देगा। ऐसी ही धमकी देकर वो महिलाओं को बार-बार अपने हवस का शिकार बनाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऋतु राज

Related posts

केन्द्रीय बजट सर्जिकल स्ट्राइक जैसा, विपक्ष की बोलती बंद- सुशील मोदी

Rani Naqvi

प्रयागराज में बार बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्‍को, वीडियो वायरल हुआ तो…

Shailendra Singh

बातचीत से नहीं, सख्त कार्रवाई के पक्ष में है बीजेपी

Pradeep sharma