featured देश मनोरंजन

तमिल अभिनेता विवेक ने दुनिया को कहा अलविदा, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में थे भर्ती

tamil vivek तमिल अभिनेता विवेक ने दुनिया को कहा अलविदा, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में थे भर्ती

तमिल फिल्म के लोकप्रिय अभिनेता विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। अस्पताल की जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि सुबह 4 बजे के बाद उन्होंने ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बात दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवेक 59 साल के थे।

बता दें कि विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया गया था कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब वो बेहोश थे। लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें एक्स्ट्रा कॉर्पोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा था। तमाम कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बता दें कि अभिनेता विवेक को उनके परिवार के सदस्य सुबह 11 बजे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे और दाखिले के फौरन बाद अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के दल के जरिए उन्हें फिर से होश में लाया गया। एंजियोप्लास्टी और स्टंट डालने की प्रक्रिया को अपनाया गया क्योंकि एक प्रमुख रक्त वाहिका पूरी तरह बंद थी।

पद्मश्री से सम्मानित थे विवके

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है। वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं।

Related posts

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल की चेतावनी से पाकिस्तान पर बढ़ेगा दबाव

Rani Naqvi

ममता बनर्जी सरकार और डॉक्टरों के बीच हुई मीटिंग, सीएम बोलीं दूर करेंगे आपकी चिंता

bharatkhabar

पीएसएलवी सी-35 ने भरी उड़ान, मिलेगी मौसम की सही जानकारी

shipra saxena