हेल्थ

कुछ बातों का रखें ख्याल तो रहेंगे ठंड में स्वस्थ और निरोगी

health 2 कुछ बातों का रखें ख्याल तो रहेंगे ठंड में स्वस्थ और निरोगी

नई दिल्ली। ठंड की दस्तक हो गई है, इस सुहाने मौसम को लेकर लोगों को इंतजार रहता है। गरमा-गर्म खाने के साथ ठंड का लुफ्त उठाने का मजा ही कुछ अलग होता है। इस मौसम को लेकर कहा जाता है कि इस मौसम में स्वस्थ रहने के साथ सेहत के लिए कई लाभकारी गुण होते हैं। जिन लोगों की पाचन शक्ति अच्छी नहीं होती है उनके लिए ये मौसम रामबाण जैसा होता है। इस मौसम में गर्मी की अपेक्षा भूख अधिक लगती है, इसके साथ ही कुछ भी खा लेने से पचने की परवाह नहीं करनी पड़ती।

health 2 कुछ बातों का रखें ख्याल तो रहेंगे ठंड में स्वस्थ और निरोगी

दूसरे मौसमों की अपेक्षा ठंड का मौसम अच्छा माना जाता है। अगर आप इस मौसम में सेहतमंद रहना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान दें तो आप सेहतमंद रह सकते हैं। इस मौसम में पौष्टिक आहार, एक्सरसाइज, योगा के जरिए खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहिए। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। तो हम आपको बताते हैं सर्दियों में सेहतमंद बने रहने के कुछ आसान तरीके।

ड्राय फ्रूटस के साथ गरम अनाज का सेवन लाभकारी
ठंड के मौसम आप ड्राय फ्रूटस का सेवन करते है तो आपकी सेहत के लिए ये फायदेमंद होता है। क्योंकि ड्राय फ्रूटस में विटामिन के साथ एंटी ऑक्सीडेंट तत्व और प्रोटीन के अलावा आयरन की मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही ड्राय फ्रूटस की तासीर गरम होती है। इसलिए ठंड में शरीर का तापमान बनाए रखने के साथ ठंड के प्रकोप को कम करने में भी इसका सेवन लाभप्रद होता है। वैसे इस मौसम में गरम अनाज जैसे मक्के की रोटी और बाजरा की रोटी के अलावा गुड़ का सेवन लाभप्रद होता है।

मौसमी फल एवं सब्जियां को दें तवज्जो
इस मौसम में कई तरह के फल और सब्जियां बाजार में आ जाते हैं। इनके सेवन से सेहत के साथ आपके शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है। इस मौसम में अनार, आंवला, सेब, संतरा, अमरुद जैसे फल स्वाद के साथ सेहत का खजाना लेकर आते हैं। वहीं सब्जियों में गाजर मूली पालक शकरकंद गोभी टमाटर मटर जैसी सब्जियां विटामिन पाइबर की अच्छी खासी मात्रा लेकर मौजूद रहती है। इस मौसम में हरी साग का सेवन फायदेमंद रहता है।

चाय या कॉफी के ज्यादा सेवन से रहें दूर
सर्दियों के मौसम में लोग गरमा-गरम चाय या कॉफी का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन ये सब तुरंत तो गरमाहट ला देता है, लेकिन आगे के समय में आपके शरीर और आपकी क्षमता पर गहरा असर डाल देता है। इसका अत्याधिक सेवन अपने शरीर में कॉफीन के साथ शुगर का लेवल बढ़ा देता है। जो कि आगे के दिनों में बिमारी का सबसे बड़ा कारण बनकर उभर जाता है। ज्यादा कॉफी के बजाय गर्म दूध या ग्रीन टी का सहारा लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

दिनचर्या में रखें ताजगी
इस मौसम में रातें लम्बी और दिन छोटे होते हैं। जिसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। दिन छोटे होने के कारण लोग अपना काम जल्दी निपटाकर खा पीकर सो जाते हैं। इसके साथ ही सुबह देर से होने के कारण उठने में भी देरी करते हैं। इसके अलावा सुबह की ठंडक गरम कंबल और रजाई छोड़ने नहीं देती लेकिन ये सब आदतें आपकी सेहत के लिए हानिकारण होती है। ज्यादा सोने से आपकी कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है।

शरीर की मालिश और धूप का सेवन
ठंड के मौसम में हम अपने शरीर को ढककर रखते हैं। इससे सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा और तत्वों का शरीर के साथ कोई सम्पर्क नहीं हो पाता है। सूर्य की किरणों से मिलने वाली विटामिन से हमारी हड्डियों को ताकत मिलती है। इसके साथ ही ठंड में शरीर में रूखापन आ जाता है जिसकी वजह से धूप में तेल से शरीर की मालिश लाभदायक रहती है। इससे त्वचा में चिकनापन आता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

योगा और एक्सरसाइज का रखें ख्याल
इस मौसम में खानपान के साथ थोड़ा सा शरीर को स्वस्थ रखन के लिए एकसरसाइज की जरूरत भी होती है। क्योंकि इस मौसम में लोगों को वजन बढ़ जाने जैसी समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। इसका एक विशेष कारण होता है कि इस मौसम में दिन छोटे और रातें लम्बी होती हैं। भोजन के बाद आराम के लिए लम्बा समय मिल जाता है। काम का वक्त कम होता है, जिस वजह से आपका वजन बढ़ने लगता है। लेकिन अगर आप अपनी दिनचर्या में योगा और एक्सरसाइज को महत्व देते हैं तो आपको इन सब से निजात तो मिलती है। इसके साथ ही आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।

 

 

Related posts

एक्सरसाइज बंद करने वाले हो जाए सावधान, नहीं तो हो सकते हैं इसका शिकार

mohini kushwaha

अब घर बैठे खुद कर सकेंगे कोविड-19 की टेस्टिंग, एप पर आएगी रिपोर्ट

pratiyush chaubey

सर्दियों में पिएं ये स्वास्थ्यवर्धक चाय

piyush shukla