मनोरंजन

तुषार कपूर के बेटे की बर्थ डे पार्टी में तैमूर ने किया डांस, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य ने शुक्रवार एक जून को अपना दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें परिवार के सदस्य और उनके दोस्त भी शामिल हुए। खास बात यह थी कि, इस पार्टी में स्टारकिड्स की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहने वाले छोटे नवाब यानि कि तैमूर अली खान भी मौजूद थे और जहां उन्होंने डांस करके सबका दिल जीत लिया।

 

taimur तुषार कपूर के बेटे की बर्थ डे पार्टी में तैमूर ने किया डांस, देखें वीडियो

 

जी हां, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में डांस करते नजर आए। दरअसल, तैमूर का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब जब अपनी तस्वीरों से ही सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहने वाले तैमूर का जब वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो वायरल तो होना ही था।

 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, किस प्रकार तैमूर डांस करते नजर आ रहे हैं। वे अपनी केयरटेकर की गोदी में हैं और म्यूजिक की धुन पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
नीचे तस्वीर में आप देख सकते हैं बर्थडे बॉय अपने पापा तुषार कपूर के साथ खुश नजर आ रहे हैं।

 

Related posts

बिग बॉस 12: जानिए बिग बॉस के दूसरे हफ्ते के लिए कौन है नॉमिनेट और कौन है सेफ

Rani Naqvi

डिजाइनर गाउन में नेहा ने चमकाया चूड़ा-कहा ‘हनीमून पर नहीं हूं’

mohini kushwaha

‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली को लगा चूना

shipra saxena