Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

पापा के दोस्त के जन्मदिन में तैमूर ने तेज आवाज से गाया बर्थडे सॉन्ग, वीडियो सोशल मीडिया हो रहा वायरल

209001c0 9bf6 4324 aae0 455b51d9bf89 पापा के दोस्त के जन्मदिन में तैमूर ने तेज आवाज से गाया बर्थडे सॉन्ग, वीडियो सोशल मीडिया हो रहा वायरल

बॉलीवुड। जैसा कि आप सभी को पता है कि सैफ अली और करीना कपूर का बेटा तैमूर सोशल मीडिया पर छाया रहता है। तैमूर अभी से ही एक सैलीव्रैटी बना हुआ है। क्योंकि करीना और सैफ द्वारा उसकी हर एक मूवमेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती है। ऐसा ही कुछ आज फिर देखने को मिला। तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान दिखाई दे रहे हैं। यह एक बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो है। केक कटता देख तैमूर खुद को बर्थडे सॉन्ग गाने से रोक नहीं पाते और तेज आवाज में बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं।

तैमूर की पॉपुलैरिटी माता-पिता से कहीं ज्यादा-

बता दें कि पॉपुलैरिटी के मामले में तैमूर अली खान अपने पिता सैफ अली खान और मां करीना कपूर खान से कही ज्यादा हो गई है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। कई बार इन वीडियो और तस्वीरों को लेकर वह ट्रेंड पर भी हो जाते हैं और जब सैफ, करीना और तैमूर एक ही वीडियो और तस्वीर में हो, तो वह काफी तेजी से वायरल होती है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान है। यह एक बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो का है। इस वीडियो में सैफ अली खान के एक दोस्त भी हैं, जो पटौदी परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सैफ अली के दोस्त केक काटने लगते हैं, करीना और सैफ बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं।

तेज आवाज में गाया बर्थडे सॉन्ग-

केक कटता देख तैमूर खुद को बर्थडे सॉन्ग गाने से नहीं रोक पाते और वह तेज आवाज में बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं, लेकिन सैफ उन्हें धीरे आवाज में गाने के लिए बोलते हैं। अपनी पिता की बात मानते हुए तैमूर अपनी आवाज को धीमी कर लेते हैं और धीरे-धीरे बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं। यह वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर तीनों के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और तैमूर की क्यूटनेस पर दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं।

Related posts

Coronavirus India Update: बीतें 24 घंटे में कोरोना के 30,757 नए केस, 541 मौतें, संक्रमण दर 2.61%

Neetu Rajbhar

कश्मीर में बच्चों पर पत्थरबाजी से भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले- ये गुंडों जैसी हरकत

rituraj

पंजाब के नेताओं की मांग, श्री करतारपुर साहिब जाने की प्रक्रिया बनाई जाये और भी आसान

Trinath Mishra