मनोरंजन featured

अपने क्लासमेट्स के साथ तैमूर अली खान की फोटो हुई वायरल, आपने देखी क्या

06 54 अपने क्लासमेट्स के साथ तैमूर अली खान की फोटो हुई वायरल, आपने देखी क्या

नई दिल्ली।  सैफ अली और करीना कपूर के बेटे तैमूर आये दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं आये दिन उऩकी कोई ना कोई फोटो सोशल मीडिया प वायरल होती रहती है। आजकल तैमूर अपने क्लासमेट्स के साथ सोशल मीडिया पर काफी छाये हुए हैं। बता दें कि तैमूर अब घर से दूर प्ले स्कूल में अपना कुछ समय बिताने लगे हैं। हाल ही में उनकी और उनके प्ले स्कूल की एक तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हुई है जिसमें तैमूर अपने कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं । बता दें तैमूर की उस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।

06 54 अपने क्लासमेट्स के साथ तैमूर अली खान की फोटो हुई वायरल, आपने देखी क्या

ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान से कम क्यूट नहीं है इस क्रिकेटर का बेटा, देखकर हो जायेंगे हैरान
क्लासमेट्स के साथ फोटो

तैमूर के प्ले स्कूल की फोटो की इस फोटो को करीना कपूर टीम नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस फोटो में तैमूर अपने प्ले स्कूल के क्लासमेट्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में करीना कपूर ने तैमूर को अपनी गोद में ले रखा है और साइड में उनके पिता यानि की सैफ अली खान खड़े हुए हैं। तैमूर की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: गाने की धुन पर थिरके लाडले नवाब तैमूर, वीडियो हुआ वायरल
लंदन में तैमूर को देख लोगों का रिएक्शन

आपको बता दें कि तैमूर को ना सिर्फ भारतीय लोग पसंद करते हैं बल्कि लंदन में भी इनके काफी फैन है। हाल ही में सैफ अपने परिवार के साथ लंदन में छुटि्टयां मना रहे थे। वहां भी लोग तैमूर की तस्वीरें खींचने से बाज नहीं आए। यह बात सैफ को अच्छी नहीं लग रही थी। तीनों की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसमें सैफ तस्वीर खींचने से मना करते नजर आ रहे हैं।

Related posts

राहुल और अखिलेश के भाईचारे पर बरसे अमित शाह

kumari ashu

राहुल गांधी ने किया ट्वीट, ‘अब ‘बेटा बचाओ’ में लगी है बीजेपी’

Pradeep sharma

किसान आंदोलन का व्यापक असर, दूध सब्जियों के बढ़े दाम

mohini kushwaha