featured देश

तबलीकी जमात पर फिर मचेगा बवाल, मौलाना साद का ऑडियों निकला फेक..क्या बेकसूर हैं मौलाना साद? बड़ा खुलास..

molana 1 1 तबलीकी जमात पर फिर मचेगा बवाल, मौलाना साद का ऑडियों निकला फेक..क्या बेकसूर हैं मौलाना साद? बड़ा खुलास..

महामारी कोरोना के बीच दिल्ली के निजामुद्दी मरकज का मामला कोरोना फैलाने को लेकर सूर्खियों में आया था।
मरकज के जामातियों को लेकर खूब चर्चाएं भी हुई थी। इस बीच पुलिस ने मरकज के प्रमुख मौलाना साद और अन्य छ लोगों पर गैर इरादन हत्या का मामला भी दर्ज किया था।

tabigi 1 तबलीकी जमात पर फिर मचेगा बवाल, मौलाना साद का ऑडियों निकला फेक..क्या बेकसूर हैं मौलाना साद? बड़ा खुलास..
मौलाना साद पर केस उनके उस ऑडियों के आधार पर हुआ था। जिसमें वो जमातियों को कोरोना को लेकर भड़ाते हुए सुनाई दे रहे थे। और कह रहे थे कि कोरोना के नियमों का पालन मत करना।लेकिन अब खबर आ रही है कि, मौलाना साद के ऑडियों के साथ कुछ गड़बड़ी की गई है।

आपको बता दें,अब पुलिस जांच में पता चला है कि शायद उस ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ हुई है और कई अन्य ऑडियो क्लिप को जोड़कर उसे तैयार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने उस ऑडियो क्लिप समेत कई अन्य ऑडियो क्लिप को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेज दिया है।

खबरों की माने तो द इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि पुलिस को मरकज सदस्यों के पास से एक लैपटॉप मिला है, जिसमें कई ऑडियो क्लिप मिली हैं।

पुलिस ने इन ऑडियो क्लिप की जांच की है, जिसमें पता चला है कि इनमें मरकज के इवेंट की ऑडियो क्लिप, जमात के समर्थकों को भेजी गई ऑडियो क्लिप और और जमात के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई है ऑडियो क्लिप शामिल हैं।
इंस्पेक्टर सतीश कुमार की अगुवाई वाली जांच टीम वायरल हुई ऑडियो क्लिप का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

लेकिन लैपटॉप से ऐसी कोई क्लिप बरामद नहीं हुई है, जिसके चलते मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में पता चला है कि वायरल ऑडियो क्लिप में धर्म और पुलिस को लेकर जो बयान दिया गया है, वो अलग अलग आयोजन में और किसी और संदर्भ में दिया गया था, जिसे ऑडियो में जोड़ दिया गया है।

https://www.bharatkhabar.com/amit-shah-gave-information-on-health-related-rumors-said-i-am-healthy/

जांच टीम ने नोटिस किया है कि वायरल ऑडियो कई अन्य क्लिप को जोड़कर बनायी गई है।बेहरहाल ऑडियों की जांच के बाद ही पता चलेगा ये वायरल हो रही ऑडियों असली है या नकली। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस लिए भारत खबर इस वायरल ऑडियों के सही और गलत होने की कोई पुष्टी नहीं करता है।

 

Related posts

UP में डीजे बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब डीजे नहीं…

Shailendra Singh

उत्तर प्रदेशःबृद्ध दम्पति ने प्रधानमंत्री आवास लेने से किया इंकार

mahesh yadav

चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान को भारत ने किया खारिज

Trinath Mishra