featured खेल

T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब पर किया कब्जा

800x450 1452631 pak vs eng final T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब पर किया कब्जा

T20 World Cup 2022 : इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में बेन स्टोक्स के तूफानी प्रदर्शन के दम पर पाक को 5 विकेट से हराया।

ये भी पढ़ें :-

Heavy Rain in Tamil Nadu: तमिलनाडु में भारी बारिश, जलजमाव से सड़कें जलमग्न

पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया। टीम के लिए सैम कर्रन और आदिल रशीद ने खतरनाक गेंदबाजी की। इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया है।

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने दमदार पारी खेली
पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए बेन स्टोक्स ने दमदार पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 52 रन बनाए। स्टोक्स की इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मोईन अली ने 19 रनों का अहम योगदान दिया। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके लगाए।

जोस बटलर ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। एलेक्स हेल्स महज 1 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप साल्ट 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए। हैरी ब्रूक 23 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने एक चौका लगाया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी
पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ और शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाजी की। रउफ ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। अफरीदी ने 2.1 ओवरों में 13 रन देकर एक विकेट लिया। शादाब खान और मोहम्मद वसीम जूनियर को भी एक-एक सफलता हाथ लगी। शादाब ने 4 ओवरों में 20 रन दिए, जबकि वसीम ने 4 ओवरों में 38 रन दे दिए।

पाकिस्तान की बैंटिग
पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। इस दौरान शान मसूद ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके लगाए। रिजवान 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद हारिस 8 रन ही बना सके। इफ्तिखार अहमद खाता तक नहीं खोल सके। शादाब खान ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके लगाए। नवाज 5 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड की गेंदबाजी
इंग्लैंड के लिए सैम कर्रन ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवरों में महज 12 रन दिए। आदिल रशीद ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट लिए और एक मेडन ओवर भी निकाला। क्रिस जॉर्डन ने 4 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। बेन स्टोक्स को एक सफलता हाथ लगी। उन्होंने 4 ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट लिया।

Related posts

सऊदी अरबः रविवार को सरकार ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला,अरब में महिलाएं कर सकेंगी ड्राइविंग

mahesh yadav

शुरू हुई केजरीवाल और मिश्रा की ‘ट्वीट वार’

Pradeep sharma

राष्ट्रमंडल खेल : साइना ने स्वर्ण, सिंधु ने जीता रजत

rituraj