नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों की तर्ज पर अब स्विट्जरलैंड ने भी मुस्लिम महिलाओं के बुर्के पहनने पर रोक लगा दिया। दरअसल यह प्रतिबंध सार्वजनिक जगहों पर बुर्के से चेहरा ढ़ंकने पर लगाया गया है। इतना ही नहीं स्विट्जरलैंड में यह नियम जनमतसंग्रह कराकर लागू किया गया है। हालांकि इससे पहले ही यूरोप के कई देशों समेत फ्रांस, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का इस्तेमाल करने पर पाबंदी का कानून लागू किया जा चुका है।
इन जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक
बता दें कि जनमत संग्रह से मिली मंजूरी के बाद स्विट्जरलैंड में महिलाएं अब किसी भी सार्वजनिक जगह जैसे सड़कों पर, रेस्ट्रों, खेल के मैदान में चलते समय बुर्के का उपयोग नहीं कर पाएंगी। जब कि सरकार ने धार्मिक स्थलों और स्वास्थ्य कारणों की वजह से चेहरा ढंकने की इजाजत दी है। कोरोना महामारी के बचाव को लेकर मास्क पहनने के क्रम में महिलाओं को पूरी छूट दी गई है।
7 मार्च को हुई थी जनमत वोटिंग
गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड में पिछले कुछ समय से सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के चेहरे ढंकने को लेकर चर्चा जारी थी। इसबीच ही सरकार ने 7 मार्च को जनमत संग्रह की मदद से पब्लिक वोटिंग कराई। जनमत संग्रह में सरकार ने महिलाओं के पब्लिक प्लेस पर बुर्का पहनने को लेकर सवाल किया और पूछा था की महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने की छूट होनी चाहिए या नहीं। इस जनमत संग्रह में 51 प्रतिशत जनता ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का न पहनने को लेकर वोट दिया। वहीं बता दें कि कुछ देशों जैसे फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और डेनमार्क जैसे देशों में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर 2011 से ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।