Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

शुक्रवार को सिद्धार्थनगर में होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

c8400ae6 3606 4356 a584 9237365d6f3f शुक्रवार को सिद्धार्थनगर में होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

सिद्धार्थनगर से अरुण कुमार की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर। देश के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन किसी न किसी पद को लेकर चुनाव चलते ही रहते हैं। इसी बीच यूपी में भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की धूम शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा जमकर चुनाव में भागेदारी की जा रही है। जिसके चलते आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनपद सिद्धार्थनगर का आगमन होगा। इस मौके पर उनके स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियों की हलचलें उस क्षेत्र में तेज हो जाती हैं।

ये लोग करेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत-

बता दें कि चुनाव चाहें छोटे पद का होया फिर बड़े पद के लिए। राजनीतिक पार्टियों की भागेदारी हमेशा बराबर बनी रहती है। नेता जनता के बीच अपनी पैंठ बनाने के लिए चुनाव के दौरान वार्ता करते हैं। इसके साथ ही कई तरह के वादे भी करते हैं। हालांकि जुबानी वादे करने और उन्हें पूर्ण रूप से करने में धरती-आसमान का अंतर होता है। इसी बीच आज यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्धार्थनगर में पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय के लोहिया कला भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर हो रही बैठक को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंहएशिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्यामधनी राही प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह किसानों और गरीबों से सीधे बात करेंगे। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कैसा हो रहा है, इसकी भी हकीकत जानेंगे।

 

Related posts

RCB VS SRH: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी हैदराबाद

lucknow bureua

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज, जाने किसने क्या लगाया दाव पर 

Rani Naqvi

25 सितंबर 2021 राशिफल : जानें बारह राशियों का हाल, कैसा बीतने वाला है आपका दिन

Kalpana Chauhan