देश

एमसीडी चुनाव में केजरीवाल को टक्कर देने मैदान में उतर रही है यह पार्टी!

Kejriwal ji एमसीडी चुनाव में केजरीवाल को टक्कर देने मैदान में उतर रही है यह पार्टी!

नई दिल्ली। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने रविवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान से दिल्ली नगर निगम चुनाव के अभियान की घोषणा की। उन्होंने आम आदमी पार्टी को निगम चुनावों में केवल 136 वार्ड जीतने की चुनौती दी है।

arvind sisodia एमसीडी चुनाव में केजरीवाल को टक्कर देने मैदान में उतर रही है यह पार्टी!

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी को चुनौती देता हूं कि अगर आपकी पार्टी एमसीडी चुनाव में 136 वार्ड भी जीत गयी तो हम अपनी मांग वापस ले लेंगे। अगर नहीं तो आप दिल्ली की गद्दी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि यह रामलीला मैदान तख़्त पर बैठाता भी है और जरूरत पड़ने पर तख़्त को उखाड़ भी फेंकता है। उन्होंने कहा कि स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता पिछले एक महीने से केंद्र, दिल्ली और निगम में सत्तारूढ़ दलों से कह रहे हैं जवाब दो हिसाब दो। आज दिल्ली कह रही तीन सरकार, तीनों बेकार।दिल्ली के लोगों ने आज हाथ उठा कर तीनों सरकार की नाकामी के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। दिल्ली नगर निगम को लोगों ने रिजेक्ट किया। दिल्ली सरकार को रिकॉल कर कहा कि वापस आओ और एलजी वाली केंद्र सरकार से रिफार्म की मांग कर कहा सुधर जाओ।

रैली को संबोधित करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि सारी सरकारें कालाधन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर विफल रही है। सहारा बिड़ला पेपर के केस में जांच कराने की बजाए मुद्दे को दबाने की कोशिश की गयी। इस रैली को ऐतिहासिक बताते हुए शांति भूषण ने कहा कि स्वराज इंडिया ने लोकतंत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है।रामलीला मैदान की रैली में हज़ारों की संख्या में दिल्ली का जन सैलाब उमड़ा। दिल्ली के कोने-कोने से आये लोगों ने पूरे रामलीला मैदान को बसंती रंग से पाट दिया। आम रैलियों से अलग मुख्य मंच के आलावा दिल्ली के विभिन्न मुद्दों पर 11 जनमंच बने थे। इन जनमंचों से दिल्ली के लोगों ने अपनी समस्याएं लोगों के सामने रखी और तीन सरकार तीनों बेकार के नारे लगाए।

Related posts

बाबा केदार के खुले कपाट, कोरोना काल से भारत खबर पर करें दर्शन

Nitin Gupta

हरियाणा में “आप” नेता नवीन जयहिंद ने दिया विवादित बयान, ‘BJP नेता कुकर्म कराएं, मैं 20 लाख रुपये दूंगा’

rituraj

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने की शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के ठिकानों पर छापेमारी, बेटो के घरों की ली तलाशी

Trinath Mishra