featured दुनिया

38 पत्‍नी व 89 बच्‍चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया की मौत पर सस्‍पेंस, जानिए पूरी बात

38 पत्‍नी व 89 बच्‍चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया की मौत पर सस्‍पेंस, जानिए पूरी बात

दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया की मौत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह जानकारी सामने आने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

परिवार का मानना- अभी भी जीवित हैं चाना

दरअसल, दो दिन पहले जिस जिओना चाना को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था, अब उनके जीवित होने की ख़बरें सामने आ रही हैं। परिवार का मानना है कि, चाना अभी जीवित हैं और उनकी सांसे अभी चल रही हैं। इन खबरों के बाहर आने के बाद चाना का अंतिम संस्कार अभी रोक दिया गया है।

आपको बता दें कि 38 पत्नी, 89 बच्चों और 167 सदस्यों वाले परिवार के मुखिया जिओना चाना की 76 वर्ष की आयु में मौत होने की खबरें सामने आई थीं। मिजोरम निवासी चाना पावल संप्रदाय के नेता हैं और इस संप्रदाय का गठन उनके पिता ने किया था। संप्रदाय में 433 परिवार और 2,500 से ज्यादा लोग शामिल हैं। संप्रदाय के लोगों का कहना है कि, जब तक उनकी मौत कंफर्म नहीं हो जाती, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

13 जून को आई थी मौत होने की खबर

मिजोरम की राजधानी आइजोल के त्रिनिटी अस्पताल के डॉक्टर्स ने 13 जून को चाना के निधन होने की बात को कंफर्म किया था। पेशे से बढ़ई चाना की 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी चाना के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि, मिजोरम और उनका गांव बकटावंग तलेगनुम, इस परिवार के कारण टूरिस्ट अट्रेक्शन बन गया था।

इस परिवार के बारे में बताया जाता है कि, चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर के सभी सदस्यों के काम का बंटवारा करती हैं। वह सभी के काम पर नजर भी रखती हैं। 167 लोगों का यह परिवार पहाड़ियों के बीच बने बड़े से चार मंजिला मकान में रहता है। घर का नाम छोन थर रन (न्यू जनरेशन होम) है। इस मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं।

परिवार के लिए एक दिन में राशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परिवार को एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंठों की जरूरत पड़ती है। चाना के परिवार के लिए एक बड़े डाइनिंग हॉल में 50 टेबलों पर खाना परोसा जाता है। चाना की पत्नियां खाना बनाती हैं। बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं। साफ-सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती हैं।

Related posts

पन्ना प्रमुख की तैनाती कर पार्टी को मजबूत करेगी भाजपा

Shailendra Singh

तीन तलाक बिल के खिलाफ ओवैसी और खुर्शीद, बिल को बताया गलत

Breaking News

ट्रंप पर महिला पोर्न स्टार ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Rahul srivastava